एक्सप्लोरर

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी मामले पर आंदोलन की तैयारी, प्रदेश भर में सिर मुंडवाएंगे कांग्रेस कार्यकर्ता, जानें- रणनीति

Uttarakhand Congress: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बीजेपी अभी तक वीआईपी का पता नहीं लगा पाई है, जिससे शक और भी ज्यादा गहराता जा रहा है.

Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari) की सीबीआई (CBI) जांच की मांग को लेकर कांग्रेस (Congress) पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है. अब कांग्रेस के कार्यकर्ता इसे लेकर और भी मुखर हो चुके हैं. जिसके बाद कांग्रेस ने बड़े स्तर पर रणनीति तैयार की है. कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन चलाने की तैयारी कर रही है, इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता अपने केश दान करेंगे. इनमें महिलाएं और पुरुष दोनों ही शामिल हैं.

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रविवार (25 सितंबर) को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता की. पत्रकारों से बात करते हुए गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी केस की जांच में ढिलाई बरती जा रही है. बीजेपी अभी तक वीआईपी का पता नहीं लगा पाई है, जिससे शक और भी ज्यादा गहराता जा रहा है कि आखिरकार सरकार क्यों अंकिता भंडारी केस की जांच सीबीआई से कराना नहीं चाहती है. किसे बचाने की कोशिश की जा रही है.

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

गणेश गोदियाल ने इस दौरान राज्य सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को छोड़ने वाली नहीं है. हम प्रदेश की बहन बेटियों के लिए हर हद तक जा सकते हैं. प्रदेश भर में कांग्रेस अभियान चलाएगी, जिसमें तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता अपने केश दान करेंगे ताकि इस गूंगी बहरी सरकार की आंखें खुल सके. आखिर क्यों सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच नहीं करना चाहती है, किसे बचाने की कोशिश की जा रही है. 

महिला कार्यकर्ताओं ने मुंडवाए थे बाल 

कुछ दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया था. इस दौरान कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ अपने बाल मुंडवा दिए थे, जिससे प्रदेश भर में काफी चर्चा रही थी. अब इस मुद्दे को कांग्रेस एक बार फिर से बड़े पैमाने पर उठाना चाहती है. इसलिए प्रदेश भर में कांग्रेस के कार्यकर्ता इस प्रकार का अभियान चलाने वाले हैं. जिसमें प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अपने बाल मुंडवाएंगे.

Ramesh Bidhuri Remarks: 'जैसे राहुल गांधी ने संसद में आंख मारी, वैसे बिधूड़ी ने गुस्से में...', दानिश अली मामले पर बोले सुब्रत पाठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
Moga News: मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
मोगा में खाना ठंडा मिला तो भड़का बेटा, गुस्से में पिता पर किया जानलेवा हमला, मौत
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
अखिलेश यादव पर भड़के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, 'अयोध्या में फिर से बाबरी मस्जिद बनवाने की...'
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल

वीडियोज

Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Embed widget