एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remarks: 'जैसे राहुल गांधी ने संसद में आंख मारी, वैसे बिधूड़ी ने गुस्से में...', दानिश अली मामले पर बोले सुब्रत पाठक

Subrat Pathak on Rahul Gandhi: बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि जब सनातन धर्म को अपशब्द कहे जाते हैं तो क्या वो मोहब्बत की दुकान है.

Ramesh Bidhuri Remarks: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) की बसपा सांसद दानिश अली (Danish Ali) पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला गहराता जा रहा है. इस घटना के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अली से मुलाकात की थी. जिसकी तस्वीरें भी सामने आईं, जिसमें राहुल गांधी दानिश अली को गले लगाते दिखे. कांग्रेस ने इसे मोहब्बत की दुकान बताया था, जिसे लेकर अब बीजेपी (BJP) सांसद सुब्रत पाठक (Subrat Pathak) ने कांग्रेस पर पलटवार किया है. पाठक ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति करार दिया. 

बीजेपी सांसद सुब्रत पाठक ने सवाल उठाया कि जब सनातन धर्म की तुलना बीमारी से की जाती है तो उस पर कुछ नहीं होता. उन्होंने सोमवार (25 सितंबर) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लंबी पोस्ट लिखते हुए कांग्रेस पर हमला किया और कहा, "किसी धर्म विशेष के कट्टरपंथी पर टिप्पणी नफरत की दुकान है, जबकि हिन्दुओं को गाली देकर सनातन की तुलना डेंगू, मलेरिया से कर देना, रामचरित मानस को जलाना, इस देश में मोहब्बत का प्रतीक है?" 

दानिश अली पर लगाया हूट करने का आरोप

सुब्रक पाठक ने आगे कहा, "ये तुष्टिकरण की ही तो राजनीति है कि पिछले कई दिनों से बसपा सांसद दानिश अली लगातार रमेश बिधूड़ी को हूट कर रहे थे, उस दिन भी रमेश बिधूड़ी के बोलते हुए दानिश अली हूटिंग कर रहे थे, स्वभाव वश फिर बिधूड़ी कंट्रोल नहीं कर सके और गुस्से में अभद्रता कर बैठे, वैसे ही जैसे उत्तेजना वश राहुल गांधी ने संसद में आंख मारी और सत्ता पक्ष की तरफ फ़्लाइंग किस का इशारा भी किया. जहां महिला सांसद भी बैठी थीं. इसके अलावा संसद में हिंदू भावना को आहत करने बाले भाषण भी घमंडिया गिरोह की ओर से दिये गये."

हिन्दू विरोधी बयानों पर भी हो कार्रवाई

बीजेपी सांसद ने आगे कहा, "पिछले दिनों पिछड़े वर्ग के हितैषी दिखने वाले राहुल गांधी सहित कई नेता, भारत माता की जय का विरोध करने वाले और प्रधानमंत्री को नीच बोलने बाले दानिश अली के मामले में पिछड़े वर्ग के बिधूड़ी के खिलाफ खड़े दिखाई दिये. ये वही लोग हैं जो आतंकवादी को फांसी देने पर रात में सुप्रीम कोर्ट खुलवा देते हैं और मरने पर रात भर रोते हैं, इसलिए कि वो आतंकवादी विशेष समुदाय के हैं."

उन्होंने आगे कहा, "ये पिछड़े वर्ग के सांसद की एक गलती भी माफ करने को राजी नहीं. सदन में स्वयं बीजेपी के वरिष्ठ नेता द्वारा सार्वजनिक खेद व्यक्त किया गया और माना कि सदन में मर्यादा का ध्यान रखना चाहिये, लेकिन धार्मिक टिप्पणी कर हिंदुओं की भावना को आहत कर मर्यादा का हनन करने वाले राहुल गांधी समेत घमंडिया के सांसदों की भी जांच कर उन पर कार्रवाई हो. इसीलिये तो कहते हैं कि तुष्टिकरण भारत छोड़ो."

UP Politics: 'कौन कटवा रहा है मेरा टिकट, क्या आप...?' चुनाव न लड़ने के सवाल पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
यूपी में एनकाउंटर्स पर HC की फटकार, कहा- प्रमोशन के लिए गोली मारना खतरनाक
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती में MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget