एक्सप्लोरर

अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'

कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने आरोप लगाया कि सिक्किम के राजभवन में ऐसे व्यक्ति को बैठाया गया है, जिनका नाम ‘स्कैंडल’ से जुड़ा हुआ है. दुष्यंत कुमार आरोपों को खारिज कर चुके हैं.

अंकिता भंडारी मर्डर केस का मामला गरमाया हुआ है. इस बीच कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने सोमवार (19 अक्टूबर) को आरोप लगाया कि अंकिता भंडारी मामले में ‘वीआईपी’ के तौर पर दुष्यंत कुमार गौतम का नाम सामने आने के बावजूद उनसे पूछताछ नहीं की गई और अब उन्हें राजभवन में बैठाया गया है, ताकि उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न हो सके. 

दुष्यंत कुमार गौतम ने आज (19 अक्टूबर) सिक्किम के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली. उन्होंने अंकित भंडारी मामले में लगे आरोपों को खारिज किया है. कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी सैलजा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सिक्किम के राजभवन में ऐसे व्यक्ति को बैठाया जा रहा है, जिसका नाम एक ‘बहुत बड़े स्कैंडल’ से जुड़ा हुआ है.

कुमारी सैलजा ने CBI की जांच पर भी उठाए सवाल

उन्होंने कहा, ‘‘अंकिता भंडारी मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया, लेकिन उसे आज तक इंसाफ नहीं मिला. इस मामले में भाजपा के लोगों के ऑडियो सामने आए और वीआईपी का नाम भी आया.’’कांग्रेस नेता ने मामले की सीबीआई की जांच पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हमें यह झुनझुना थमाया जाता है कि सीबीआई जांच कर रही है, लेकिन सीबीआई ने कभी भी इस मामले के सभी पहलुओं की जांच नहीं की.’’

दुष्यंत गौतम से पूछताछ ही नहीं हुई- कुमारी सैलजा

सैलजा ने कहा, ‘‘वीआईपी के तौर पर जिस दुष्यंत गौतम का नाम आया, उनसे पूछताछ ही नहीं हुई. उल्टा उन्हें राजभवन में बैठाया जा रहा है, ताकि कोई कानूनी कार्रवाई न हो सके.’’ उत्तराखंड की 19 वर्षीय अंकिता भंडारी की सितंबर 2022 में हत्या कर दी गई थी. वह ऋषिकेश के निकट वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं. इस मामले में रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य और उसके दो कर्मचारियों को दोषी ठहराया गया और वे उम्रकैद की सजा काट रहे हैं.

अंकिता के माता-पिता ने गौतम की नियुक्ति के खिलाफ दिया था धरना

अंकिता के माता-पिता ने गौतम की नियुक्ति के खिलाफ बुधवार को इंडिया गेट पर धरना दिया था और उन्हें गुरुवार तड़के हिरासत में ले लिया गया था. बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया. राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने इंडिया गेट पहुंचकर अंकिता के माता-पिता के प्रति अपना समर्थन जताया था.

अंकिता के माता-पिता का आरोप है कि हत्याकांड में जिस कथित ‘वीआईपी’ की भूमिका को लेकर सवाल उठते रहे हैं, वह गौतम हैं. सितंबर 2022 में हुए इस हत्याकांड के समय गौतम भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी थे.

अंकिता भंडारी हत्याकांड: CBI की जांच तेज, पूर्व बीजेपी MLA से घंटों पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
UP में दलबदलुओं से सियासी दलों को कितना फायदा? क्या बोले एक्सपर्ट
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना
वाराणसी MLC रिजल्ट: प्रेक्षक प्रांजल यादव को हटाने की मांग, BJP समर्थकों का धरना
‘हर घर दिवाली’ अभियान का असर: हादसे से जूझ रही महिला के लिए मददगार बने पार्थ गौतम
‘हर घर दिवाली’ अभियान का असर: हादसे से जूझ रही महिला के लिए मददगार बने पार्थ गौतम
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
Advertisement

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget