एक्सप्लोरर

AMU में कर्मचारी की मौत के बाद कर्मचारियों ने निकाला कैंडल मार्च, प्रशासन पर लगाए कई गंभीर आरोप

UP News: एएमयू में कर्मचारी की मौत पर कैंपस में कैंडल मार्च निकालकर शोक जताया गया. वहीं एएमयू कर्मचारियों ने कहा कि एएमयू प्रशासन की लापरवाही से आज उनका साथी उनके बीच नहीं रहा.

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में 24 जुलाई को 3 बदमाशों के द्वारा दिनदहाड़े एएमयू कर्मचारी नदीम व उनके भाई कलीम को गोली मार दी गई. जिनको जेएनएमसी मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान नदीम की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्टाफ यूनियन की तरफ से कैंडिल मार्च निकालकर मृतक नदीम को श्रद्धांजलि दी गई. साथ ही एएमयू प्रशासन से परिजनों को नौकरी और मुआवजा देने की मांग के साथ जिला प्रशासन से घटना में संलिप्त लोगों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की गई है.

एएमयू के कर्मचारियों का कहना है कि एएमयू प्रशासन की लापरवाही से आज उनका साथी उनके बीच नही रहा. एएमयू कर्मचारी के बेटे का कहना है. घायलों का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था. रविवार 28 जुलाई को नदीम को मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. इधर इस मामले में पुलिस अब तक 3 आरोपियों को जेल भेज चुकी है. एएमयू कर्मचारी का कहना है जिस तरह से घटना हुई है. इसको लेकर अभी प्रशासन को और अलर्ट रहने की जरूरत है.

घटना को लेकर एएमयू प्रशासन का बड़ा रोल
पिता की मौत पर नदीम के बेटे अबू सीना ने कहा कि हमारी आपसी रंजिश चल रही है. पुलिस ने बहन से जुड़े पहले मुकदमे में मुख्य आरोपी तालिब को बचाया था. दूसरे मुकदमे में जब पिता पर हमला हुआ, तभी उसे बचाया था. पता नहीं, पुलिस का तालिब से क्या रिश्ता है. साथ ही जिस तरह से घटना हुई है. उसको लेकर एएमयू प्रशासन का बहुत बड़ा रोल है,अगर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन अलर्ट होता तो कैंपस के अंदर आवारा तत्व प्रवेश नहीं कर पाते. हथियारों के बल पर यह फायरिंग नहीं होती तो उनके पिता की जान नहीं जाती.

तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पूरे मामले को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर वसीम अली का कहना है कि 24 जुलाई को जो घटना हुई है. इसको लेकर एएमयू प्रशासन की सिंपैथी परिवारजनों के साथ है. आज कर्मचारियों के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया है. एक  ज्ञापन उनको दिया गया है. उस पर एएमयू प्रशासन के द्वारा विचार किया जाएगा. कर्मचारी एएमयू में तैनात थे, घटना को लेकर थाना सिविल लाइन पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी. तीन आरोपी पूरे मामले में अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: CSJAMU और नगर निगम में करार, पेंटिंग कर छात्र संक्रमण रोगों के प्रति लोगों को करेंगे जागरूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
भगत सिंह को लेकर IAS रिंकू राही का विवादित बयान, FIR की उठी मांग
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
चंपत राय, अनिल मिश्रा को क्लीन चिट? एसआईटी रिपोर्ट से मिले संकेत
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget