एक्सप्लोरर

Amroha: अमरोहा में पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया एक लाख का इनामी बदमाश, 40 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज

अमरोहा पुलिस को बुधवार को एक बड़ी कामयाब हाथ लगी. पुलिस की टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. कई दिनों से पुलिस से आंख-मिचौली खेल रहा यह बदमाश पकड़ा गया.

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जनपद अमरोहा (Amroha) में मुठभेड़ में पुलिस ने एक इनामी बदमाश नावेद (Naved) को गिरफ्तार किया है. नावेद के ऊपर गोकशी के मामले में एक लाख का इनाम घोषित है. मुठभेड़ के दौरान वह भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस मुठभेड़ में हुई फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है. मुठभेड़ में एक सिपाही के हाथ में गोली लगी है. दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. नावेद के ऊपर यूपी के अलग-अलग शहरों में 40 से ज्यादा मामले दर्ज हैं.

जिलाधिकारी के आदेश पर हुई थी कार्रवाई

नावेद उर्फ चुंधा संभल जिले के मियासराय का रहने वाला है. अमरोहा जिले के थाना रहरा क्षेत्र में गोकशी के मामले में उसपर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था. नावेद से पुलिस ने एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है. यह मुठभेड़ जिले के सेदनगली थाना क्षेत्र में हुई है. अमरोहा के पुलिस अधीक्षक आदित्य के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के दौरान पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली है. सैदनगली पुलिस ने ढकका मोड़ गांव के जंगल में नावेद को पकड़ा है. नावेद के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कम से कम पांच जिलों में केस दर्ज है. 

इन जिलों में दर्ज हैं नावेद के खिलाफ केस

गोली मारने से घायल हुए नावेद को पुलिस ने पहले गिरफ्तार किया और फिर कानूनी प्रक्रया पूरी कर इलाज के लिए हसनपुर भेजा. नावेद को उसके बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया. इस मुठभेड़ में राहुल ढाका नाम के सिपाही को भी गोली लगी है. नावेद से एक बाइक और एक अवैध तमंचा भी मिला है. नावेद के खिलाफ रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, नोएडा और अमरोहा में गोकशी से लेकर लूटपाट तक के मुकदमे दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें -

Saudi Aramco Satellite Phone : सऊदी अरामको के अधिकारी को सैटेलाइट फोन लाना पड़ा महंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget