एक्सप्लोरर

Amroha News: अमरोहा में सोते समय दलित महिला और बेटी की सिर कुचलकर कर दी हत्या, मायके वालों ने किया हंगामा

UP News: यूपी के अमरोहा में घर में सोते समय विधवा दलित महिला और उसकी नाबालिग बेटी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.

Amroha News: अमरोहा (Amroha) के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कांकाठेर में घर में सोते समय विधवा दलित महिला और उसकी नाबालिग बेटी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है.

दरअसल, यह मामला अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव काकांठेर में पवन सिंह का परिवार रहता था. 2013 में पवन की मौत होने के बाद घर पर 48 वर्षीय पत्नी मिथिलेश और 12 वर्षीय बेटी यशी रहते थे. 15 वर्षीय पुत्र मनवित अपनी ननिहाल में रहता है. रोजाना की तरह मां बेटी अपने घर के आंगन में शनिवार रात चारपाई पर सोई थीं. रात में ही मां-बेटी के सिर पर वार कर हत्या कर दी गई.

क्या है पूरा मामला?
घटना की जानकारी सुबह करीब छह बजे उस समय हुई जब पड़ोस में रहने वाली महिला दूध लेने के लिए उसके घर पहुंची. गेट खुले होने पर वह अंदर पहुंची तो चारपाई पर मां बेटी के शव खून से लथपथ पड़े थे. यह देखकर वह चीखने लगीं. शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. इसके बाद जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी. मौके से खून से सना हुआ एक पत्थर भी बरामद हुआ है. आगे की जांच पड़ताल की जा रही है.

यह भी पढ़ें:- Budaun Crime News: बदायूं किशोरी हत्याकांड में आरोपी जितेंद्र यादव गिरफ्तार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

मायके पक्ष ने किया हंगामा
मृतका के ससुर नानक ने बताया कि जिस मकान में घटना हुई है. वह उसमें लगभग 10 साल से अकेली रहती थी और मजदूरी कर घर का खर्चा चलाती थी. सूचना के बाद मायके के लोग भी रोते बिलखते गांव में पहुंच गए. यहां उन्होंने हंगामा करते हुए ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया. वहीं पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने पर पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई.

इस पूरे मामले में डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि मां बेटी की घर में सोते समय हत्या की गई थी. इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए  भेज  दिया गया है. फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है और मृतक के परिवार वालों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:- लोकसभा चुनाव में यूपी से भी मैदान में उतरेंगे नीतीश कुमार! बीजेपी के पूर्व मंत्री बोले- गलती से भी आ गए तो जनता...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
कुशीनगर में छात्रों के दो गुट भिड़े, सिर में चोट लगने से युवक की मौत
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
UP के युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव
बेटे ने मेट्रो ट्रैक पर की खुदकुशी, पिता का बंद कमरे में मिला शव

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget