एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव में यूपी से भी मैदान में उतरेंगे नीतीश कुमार! बीजेपी के पूर्व मंत्री बोले- गलती से भी आ गए तो जनता...

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने की हलचल के बीच बीजेपी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बड़ा दावा किया है.

UP News: बिहार (Bihar) में बदले सियासी समीकरण के बाद 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर अलग अलग कयास लगाए जा रहे हैं. जिसमें यह बात भी सामने आई कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) यूपी के फूलपुर (Phoolpur) से 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. इस बयान के आने के बाद यूपी में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इस बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज स्थित शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह (Siddharth Nath Singh) ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहले बिहार में अपना घर संभाल लें, यूपी बहुत दूर की बात है. 

हो जाएगी जमानत जब्त- सिद्धार्थनाथ सिंह
इसके साथ ही विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा अगर गलती से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फूलपुर में आ गए तो फूलपुर प्रयागराज की जनता जमानत जब्त करवा देगी. दरअसल, राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा चल रही है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2024 में दिल्ली का किला भेदने के लिए यूपी के प्रयागराज जिले के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इसके बाद से ही बिहार और यूपी में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. फूलपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवीण पटेल (Praveen Patel) ने जीत हासिल की है. 

UP IPS Transfer: यूपी में तबादलों का दौर जारी, 14 IAS के बाद दो IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

पूर्वांचल के वोट बैंक पर है नजर
राजनीतिक जानकारों का यह मानना है कि फूलपुर से चुनाव लड़ने पर सीएम नीतीश कुमार पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती देना चाहते हैं. इसके साथ-साथ बीजेपी के पूर्वांचल में वोट बैंक को साधना चाहती है. इसके लिए जेडीयू और विपक्ष दोनों तैयारी कर रही है. इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं. 

फूलपुर से पूर्व पीएम पं. जवाहर लाल नेहरू रह चुके हैं तीन बार सांसद
गौरतलब है कि फूलपुर सीट से देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने लोकसभा चुनाव लड़ा था और तीन बार फूलपुर से सांसद भी बने थे. इसके साथ ही पूर्व पीएम वीपी सिंह भी यहां से सांसद रह चुके हैं. जिसको देखते हुए नीतीश कुमार यहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं.

Madrasa Survey: मदरसों के सर्वे पर बाल आयोग का बड़ा बयान, जताई मानव तस्करी की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
लखनऊ: फ्लैट में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए सचिव जी! पत्नी ने जड़े थप्पड़
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
'योगी सरकार जाति देखकर करती है कार्रवाई', स्वामी प्रसाद मौर्य का गंभीर आरोप
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
UP: आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर सरकार सख्त, 866 अस्पतालों पर एक्शन
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर
जापान से UP को मिलेगी निवेश की 'बूस्टर डोज', 3191 करोड़ के प्रोजेक्ट पर लगेगी मुहर

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget