एक्सप्लोरर

अमरोहा मनरेगा फर्जीवाड़ा मामले में मोहम्मद शमी के रिश्तेदारों से होगी वसूली, 8 अधिकारियों पर FIR दर्ज

Amroha MGNREGA Scam: अमरोहा में मनरेगा फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद 8 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रिश्तेदारों से 8.68 लाख रुपये की वसूली की जाएगी.

Amroha MGNREGA Fraud Case: यूपी के अमरोहा जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में हुए फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जा रही है. डीएम द्वारा गठित जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर 8 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. इस मामले में भारतीय तेज गेंजबाद मोहम्मद शमी की बहन, बहनोई और अन्य लोगों के भी नाम सामने आया है.

जांच टीम ने पकड़ा गड़बड़ी का मामला
बता दें कि मनरेगा योजना में वित्तीय अनियमितताओं और फर्जीवाड़े की शिकायतों के मद्देनजर डीएम अमरोहा ने एक विशेष टीम का गठन किया था. इस टीम ने गहन जांच के बाद दोषियों की पहचान की और रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी. रिपोर्ट के आधार पर, संबंधित अधिकारियों को दोषी पाया गया, जिसके बाद डीएम ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए. पुलिस के मुताबिक ब्लॉक के कर्मचारियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 316(5) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है.

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के रिश्तेदारों से भी वसूली
जांच में यह भी सामने आया कि इस फर्जीवाड़े में क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बहन और जीजा समेत अन्य लोगों की भी संलिप्तता पाई गई. हालांकि प्रशासन ने शमी की बहन और जीजा को क्लिनचिट दे दी है, लेकिन प्रशासन 8.68 लाख रुपये की वसूली करेगी. इसके साथ ही, इस अनियमितता में शामिल ग्राम प्रधान के अधिकार भी सीज कर दिए गए हैं. शमी की बहन की सास पलौला गांव की प्रधान के पद पर थीं.

सख्त कार्रवाई के संकेत
जिला प्रशासन ने ये तो साफ कर दिया है कि इस प्रकार की वित्तीय गड़बड़ियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नौकरी के नाम पर धोखे से पैसे लेना और फर्जीवाड़े को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दोषी अधिकारियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसी जांच जारी रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' बस्ती में Gen Alpha ने रोका MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' बस्ती में Gen Alpha ने रोका MLA का काफिला
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट
यूपी में बारिश का कहर, प्रयागराज समेत 10 जिलों में भारी बरसात का अलर्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget