एक्सप्लोरर

Bareilly: शादी की 25वीं सालगिरह की खुशियां गम में बदलीं, पत्नी के साथ डांस करते समय शख्स की हार्ट अटैक से मौत

Bareilly Heart Attack: बरेली में शादी की 25वीं सालगिरह का जश्न उस वक्त मातम बन गया, जब कारोबारी वसीम डांस फ्लोर पर अचानक गिर पड़े. डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई है.

Bareilly Heart Attack News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसने जश्न को पल भर में मातम में बदल दिया. मुस्कुराते चेहरे, जगमगाते लाइट्स, और संगीत की धुनों के बीच कोई सोच भी नहीं सकता था कि इस शाम का अंत ऐसा होगा, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा. जहां खुशियों से समा रोशन हो रहा था, वहीं अचानक गहरा अंधेरा छा गया.

दरअसल, बरेली के एक नामी कारोबारी वसीम ने अपनी शादी की 25वीं सालगिरह पर एक भव्य समारोह आयोजित किया था. यह सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन पीलीभीत बाइपास स्थित एक मैरिज लॉन में रखा गया था. सब कुछ बिल्कुल सपने जैसा चल रहा था. वसीम अपनी पत्नी फराह के साथ डांस फ्लोर पर थे, संगीत की लय पर झूमते हुए दोनों अपनी जिंदगी के इस खास दिन का जश्न मना रहे थे.

डांस करते हुए फ्लोर पर गिरे
इसी बीच, एक पल ऐसा आया जब वसीम अचानक डांस करते हुए फ्लोर पर गिर पड़े. मेहमानों को पहले लगा शायद यह किसी डांस स्टेप का हिस्सा हो, लेकिन जब वह नहीं उठे तो अफरा-तफरी मच गई. परिजनों और दोस्तों ने तुरंत उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन वह बेहोश पड़े रहे. जब उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया तो उन्होंने उनकी प्रारंभिक जांच की, जिसमें हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई है.

खुशियों से सजे उस लॉन में पल भर में सन्नाटा पसर गया. जहां कुछ ही क्षण पहले तालियों और हंसी की गूंज थी, वहां अब चीख-पुकार और आंसुओं का सैलाब था. इस दर्दनाक हादसे से पूरा परिवार और मौजूद मेहमान सदमे में हैं.

आज-कल बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले
आज-कल सोशल मीडिया से लेकर समाचारों में अचानक हार्ट अटैक आने के मामले बढ़ते जा रहे हैं. हार्ट अटैक न तो उम्र देख रहा है, न ही जगह. बात स्कूल में पढ़ रही 8 साल की बच्ची की हो, जिम में पसीना बहा रहे 25 साल के जवान की, बुजुर्ग की या 50 साल के व्यक्ति जो अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे हो. हार्ट अटैक सबको अपनी चपेट में ले रहा है.

वसीम की मौत ने यह जता दिया कि जिंदगी कितनी अनिश्चित है, जो लम्हा आज मुस्कान बनकर सामने आता है, वही अगले पल एक कभी न भूलने वाला जख्म बन सकता है.

(भीम मनोहर की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
उत्तराखंड में 13 गुलदार और 3 भालुओं को मारने का आदेश, जानें वजह
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारी पर कमिश्नर नाराज, EO को लगाई फटकार
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
कांवड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर-गाजियाबाद में बदला ट्रैफिक रूट, पढ़ें पूरी डिटेल
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू
देहरादून: एप्रोच रोड की मरम्मत का काम पूरा, नंदा चौकी में यातायात शुरू

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget