एक्सप्लोरर

अमरोहा: ड्रोन और चोरी की अफवाह के बीच पति ने रची लूट की फर्जी कहानी, पत्नी को मनाना था मकसद

Amroha News:नसीम का अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी.पत्नी को इमोशनल ब्लैकमेल करने और घर वापस लाने के लिए नसीम ने एक अजीबो-गरीब साजिश रची.

यूपी के अमरोहा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी नाराज पत्नी को मनाने के लिए खुद पर चाकू से हमला कर लूट की झूठी कहानी रची. घटना हसनपुर तहसील के रहरा थाना क्षेत्र के बुरावली गांव की है. आरोपी की पहचान नसीम के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने झूठी सूचना देने और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक नसीम का अपनी पत्नी के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके चलते पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी. कई कोशिशों के बावजूद जब वह वापस आने को तैयार नहीं हुई तो पत्नी को इमोशनल ब्लैकमेल करने और घर वापस लाने के लिए नसीम ने एक अजीबो-गरीब साजिश रची. उसने खुद पर चाकू से हमला किया और पुलिस को सूचना दी कि अज्ञात लोगों ने उसके घर में लूटपाट की और उसे घायल कर दिया.

पुलिस को मिली सूचना, शुरू हुई जांच

सूचना मिलते ही रहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नसीम को तुरंत अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. लेकिन मौके पर मिले साक्ष्य और नसीम के बयानों में कई विसंगतियां दिखीं. एएसपी अखिलेश भदोरिया के नेतृत्व में जब पुलिस ने नसीम से सख्ती से पूछताछ की, तो उसने सारा सच उगल दिया.

लूट की कहानी थी झूठी

नसीम ने क़ुबूल किया कि उसने लूट और हमले की कहानी पूरी तरह से गढ़ी थी. उसका मकसद अपनी पत्नी को इमोशनल ब्लैकमेल कर घर वापस लाना था. उसने बताया कि क्षेत्र में चोरी और हमले की अफवाहों से प्रेरित होकर उसने यह साजिश रची. हाल ही में अमरोहा में ड्रोन और चोरों के हमले की अफवाहें फैली थीं, जिसका फायदा उठाकर नसीम ने यह नाटक रचा.

पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

एएसपी अखिलेश भदोरिया ने बताया कि नसीम ने न केवल पुलिस का समय बर्बाद किया, बल्कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ भी किया. उसके खिलाफ झूठी सूचना देने और गलत अफवाह फैलाने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने नसीम को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. मामले में आगे की जांच जारी है.

Input By : मो.हारिस
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार
गाजियाबाद: तांत्रिक बनने की सनक में बना साइको किलर! दोस्त की कर दी बेरहमी से हत्या, अब गिरफ्तार
CM योगी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, जानें- कार्यक्रम
CM योगी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना, जानें- कार्यक्रम
बनारस रेलवे स्टेशन पर पानी टपकने का वीडियो वायरल, यात्री हुए परेशान; अब रेलवे ने दी सफाई
बनारस रेलवे स्टेशन पर पानी टपकने का वीडियो वायरल, यात्री हुए परेशान; अब रेलवे ने दी सफाई
योगी सरकार ने निभाया वादा, अब होमगार्ड स्वयंसेवकों को मिलेगी 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा
योगी सरकार ने निभाया वादा, अब होमगार्ड स्वयंसेवकों को मिलेगी 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की सुविधा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
खामनेई के ताबूत पर क्यों रखी गई काली पगड़ी? जानें क्या है खून के बदले खून की की इस्लामी परंपरा
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget