एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: राम मंदिर पर रामगोपाल यादव के विवादित बयान पर अमित शाह बोले- 'मेरी बात आप याद रखना, अगर...'

UP Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) के राम मंदिर पर दिए विवादित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटलवार किया है.

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के वोटिंग के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने राम मंदिर पर विवादित बयान दिया. उनके बयान पर सियासी बयानबाजी जारी है. रामगोपाल यादव के बयान पर अब बीजेपी सीधे तौर पर विपक्षी दलों को निशाना बना रही है. इसी क्रम में गृह मंत्री अमित शाह का बयान आया है. 

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'रामगोपाल यादव राम मंदिर को बेकार बताते हैं. मेरी बात आप याद रखना, अगर जरा भी गलती हुई तो ये राम मंदिर पर बाबरी नाम का ताला लगाने का काम करेंगे. अगर इंडी अलायंस का बहुमत आता है, तो आप मुझे बताइए इनका प्रधानमंत्री कौन बनेगा? इनके पास तो प्रधानमंत्री पद का प्रत्याशी ही नहीं है.' 

सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया- लखीमपुर खीरी में अमित शाह

क्या बोले गृह मंत्री
लखीमपुर खीरी में चुनावी जनसभा के दौरान उन्होंने कहा, 'जब पत्रकारों ने इनसे पूछा कि कौन बनेगा, तो ये कहते हैं कि बारी-बारी, एक-एक साल बन जाएंगे. राहुल बाबा कहते हैं कि हम एक झटके में गरीबी मिटा देंगे. अरे, राहुल बाबा अपना ट्रैक रिकॉर्ड देखो, आपकी दादी ने एक झटके में आपातकाल लगाया.'

उन्होंने कहा, 'पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर अगर किसी ने डाका डाला है, तो वो अखिलेश यादव की साथी पार्टी कांग्रेस ने डाला है. कर्नाटक में उनको बहुमत मिला, तो इन्होंने मुसलमानों को 5% आरक्षण दिया, वो भी पिछड़ा वर्ग का आरक्षण काटकर. आंध्र प्रदेश में भी जब इनकी सरकार थी, तो इन्होंने पिछड़ा वर्ग का आरक्षण काटकर मुसलमानों को आरक्षण दिया.'

बता दें कि रामगोपाल यादव ने अपने बयान में कहा था कि राम जी के दर्शन वो रोज करते हैं. उन्होंने अयोध्या में दर्शन के लिए जाने के बारे कहा कि राम मंदिर का नक्शा और वास्तु ठीक नहीं है. मंदिर ऐसे नहीं बनता, वो मंदिर बेकार है. पुराने मंदिर देख लीजिए, कैसे बने हैं. दक्षिण से लेकर उत्तर तक. नक्शा ठीक से नहीं बना है. मंदिर को वास्तु के लिहाज से ठीक नहीं बनाया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा बोली- 'देश को बांटने का काम करते हैं छोटे दल'
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा बोली- 'देश को बांटने का काम करते हैं छोटे दल'
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य की नसीहत, बोले- पिता मुलायम सिंह से सीखें
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'फॉर्म 6 पर EC ने कहा कि SC ने अधिकृत किया', वकील की दलील पर CJI बोले- हम जांच करेंगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Embed widget