एक्सप्लोरर

अमेठी पुलिस ने दो शातिर बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, कई जिलों में करते थे चोरी

Amethi News: पुलिस की पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली समेत अन्य जिलों से बाइक को चोरी किया करते थे और दुकान पर ले जाकर बाइकों के पुर्जो को काटकर कबाड़ में बेच दिया जाता था.

अमेठी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धड़पकड़ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जहां चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक चोर और एक बाइक मिस्त्री को गिरफ्तार किया है. चोरों के पास से चोरी की तीन मोटरसाइकिल, 6 गाड़ियों के इंजन समेत अन्य पार्ट और कटर बरामद हुआ है.

पुलिस ने जिन दो चोरों को किया किया है वह दोनों चोर संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो अमेठी समेत आसपास के जिलों में मोटरसाइकिलों को चोरी करते थे और बाइक की दुकान पर उनके पार्ट्स को काटकर कबाड़ के भाव मे बेचा करते थे.

चेकिंग के समय पुलिस ने पकड़े शातिर चोर

दरअसल ये पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के डेढ़ पसार गांव के पास का है, जहां अमेठी कोतवाली पुलिस शनिवार की शाम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए. पुलिस ने जब दोनों को रोककर बाइक के विषय में जानकारी की तो बाइक चोरी की निकली.

कई जिलों से बाइक करते थे चोरी

पुलिस की पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह अमेठी, सुल्तानपुर, रायबरेली समेत अन्य जिलों से बाइक को चोरी किया करते थे और दुकान पर ले जाकर बाइकों के पुर्जो को काटकर कबाड़ में बेच दिया जाता था.

शातिर चोर है सलमान

पुलिस के हत्थे चढ़ा सलमान शातिर चोर है और उस पर अमेठी के कई थानों के अलावा रायबरेली में कई मुकदमे दर्ज हैं. दूसरा प्रीतम वर्मा है जो गाड़ी मिस्त्री का काम करता है और संग्रामपुर में उसकी दुकान है. उसी दुकान पर चोरी की सभी गाड़ियों को लाया जाता था जहां रात के अंधेरे में गाड़ियों को कटर मशीन से काटकर उसके पार्ट्स को अलग अलग बेचा जाता था. इस पूरे मामले का अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस ऑफिस में खुलासा किया है.

Input By : अखिलेश माही सिंह
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की: घर में घुसकर गर्भवती महिला और बहन से मारपीट, फाड़े कपड़े, भाभी पर गुंडे भेजने का आरोप
रुड़की: घर में घुसकर गर्भवती महिला और बहन से मारपीट, फाड़े कपड़े, भाभी पर गुंडे भेजने का आरोप
'OLX की तर्ज पर Go-LX... ऑनलाइन खरीदेंगे गाय', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान
'OLX की तर्ज पर Go-LX... ऑनलाइन खरीदेंगे गाय', शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान
मुजफ्फरनगर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, भीड़ ने पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
मुजफ्फरनगर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, भीड़ ने पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
गोरखपुर MMMUT को मिली पहली महिला कुलपति, प्रो अनुपमा कौशिक शर्मा संभालेंगी कमान
गोरखपुर MMMUT को मिली पहली महिला कुलपति, प्रो अनुपमा कौशिक शर्मा संभालेंगी कमान

वीडियोज

Suvendu Adhikari Vs Humayun Kabir | Chaar Ki Chaal: बंगाल में बकरीद से पहले सियासी भूचाल,बढ़ेगा तनाव?
Sansani:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस Twisha Sharma की मौत एक रहस्य ...! | Sansani
Sansani | Crime News:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत एक रहस्य बन गई है...!
“Bandar” trailer देख fans को भूल गया “Animal”, Bobby Deol की acting की हो रही तारीफ
Honda अब वापस आ गई with new City, EV and sub 4m SUV | #honda #hondacity #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमिताभ बच्चन से लेकर सारा अली खान संग फिल्में कर चुका एक्टर निकला खूनी, सालों तक पहचान नहीं पाई पुलिस
अमिताभ बच्चन से लेकर सारा अली खान संग फिल्में कर चुका एक्टर निकला खूनी, सालों तक पहचान नहीं पाई पुलिस
नीतीश कुमार की पार्टी को लेकर RJD का बड़ा दावा, 'JDU अपने राज्यसभा सांसद से हर महीने…'
नीतीश कुमार की पार्टी को लेकर RJD का बड़ा दावा, 'JDU अपने राज्यसभा सांसद से हर महीने…'
बांग्लादेश जा रहे PM मोदी के 'दूत', आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मीटिंग, जानें क्या है इंडिया का प्लान
बांग्लादेश जा रहे PM मोदी के 'दूत', आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी से की मीटिंग, जानें क्या है इंडिया का प्लान
“शोक मनाने का वक्त भी नहीं मिला”, पूर्व भारतीय स्टार ने सुनाई भावुक आपबीती
“शोक मनाने का वक्त भी नहीं मिला”, पूर्व भारतीय स्टार ने सुनाई भावुक आपबीती
Chand Mera Dil Review: दिल को छू लेगी ये प्यारी सी इंटेंस लव स्टोरी, लक्ष्य और अनन्या पांडे की कमाल की परफॉर्मेंस
चांद मेरा दिल रिव्यू: दिल को छू लेगी ये प्यारी सी इंटेंस लव स्टोर, लक्ष्य-अनन्या की कमाल की परफॉर्मेंस
जमानत शर्तों का पालन नहीं कर रही ट्विशा शर्मा की आरोपी सास गिरिबाला सिंह, पुलिस के 3 नोटिस किए नजरअंदाज
जमानत शर्तों का पालन नहीं कर रही ट्विशा शर्मा की आरोपी सास गिरिबाला सिंह, पुलिस के 3 नोटिस किए नजरअंदाज
'भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार', इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान
'भारत को जितना तेल चाहिए अमेरिका उतना देने को तैयार', इंडिया विजिट से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का बड़ा बयान
Tips for AC Buying: बाजार में बिक रहे कितने तरह के AC, कैसे समझें आपके लिए कौन-सा परफेक्ट?
बाजार में बिक रहे कितने तरह के AC, कैसे समझें आपके लिए कौन-सा परफेक्ट?
Embed widget