एक्सप्लोरर

Amethi News: महिला के शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जानें क्या है पूरा मामला

UP News: अमेठी में डीएम के निर्देश पर पुलिस की मौजूदगी में 6 दिन बाद शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पिता ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

Amethi News: अमेठी में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने शादी के कुछ दिन बाद ही विवाहिता पर गर्भवती होने का आरोप लगाकर गर्भपात की दवा खिला दी. गर्भपात की दवा खाने के बाद विवाहिता की हालत बिगड़ती गई और करीब एक महीने बाद विवाहिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. ससुरालियों ने मृतका के परिजनों की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया. लेकिन अब पिता ने दहेज के लिये गलत दवा खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के पिता ने पति,सास ससुर और ननद के खिलाफ डीएम और एसपी से शिकायत की है. 

दरअसल ये पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के खगा पाठक का पुरवा वार्ड नं 13 का है.जहाँ अमेठी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा पासी का पुरवा गांव के रहने वाले अमर पाल सरोज ने अपनी बेटी अंजली की शादी इसी साल 26 अप्रैल को खगा पाठक का पुरवा गांव के रहने वाले सूरज पुत्र राधेश्याम के साथ की थी.शादी में अमरपाल ने सामर्थ्य के अनुसार सारा दान दहेज दिया. लेकिन ससुराली और दहेज की मांग कर रहे थे.अधिक दहेज न मिलने पर पति सूरज अंजली को मारता पीटता था.शादी के एक महीने बाद ससुराल अंजली के पेट दर्द की जांच कराने नसीराबाद गए और वहां जांच कराने के बाद कहा कि तुम तीन माह की गर्भवती हो जिसके गर्भपात के लिए दवा खिला दिया.

पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
गर्भपात की दवा खाने के बाद अंजली की हालत बिगड़ने लगी.अंजली ने परिजनों को जानकारी दी. जिसके बाद उसका भाई मौके पर पहुंचा और बहन को लेकर अस्पताल गया. जहां पर डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड के बाद पथरी बताया. आठ जून को अंजली की तबियत अचानक खराब हो गई. जिसके बाद उसे संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया. जहाँ उसकी मौत हो गई.ससुरालियों ने परिजनों की मौजूदगी में अपने गांव में मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया. लेकिन अब पिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए गलत दवा खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है.

मृतका के पिता अमर पाल सरोज ने डीएम एसपी को शिकायती पत्र देते हुए दहेज की मांग पूरी न होने पर  बेटी की हत्या का आरोप पति सास ससुर और ननद पर लगाया. जिसके बाद डीएम के निर्देश पर  गौरीगंज पुलिस और एसडीएम दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. बताया जा रहा कि तीन डॉक्टर के पैनल से वीडियो कैमरे के निगरानी में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.गौरीगंज एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Hardoi Police Encounter: ई-रिक्शा चालक के हत्यारे को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, पहले से है कई गंभीर मामले

उत्तर प्रदेश के अमेठी से अखिलेश सोनी लगातार रिपोर्ट करते हैं. वो करीब चार सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अमेठी की राजनीतिक और अपराध की खबरों पर मजबूत पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
Chamoli Tunnel Accident Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
Live: टनल हादसे के बाद चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का किया निरीक्षण
UP Election 2027: यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
यूपी की इस सीट पर कांग्रेस ने की दावेदारी तो नहीं दे पाएंगे अखिलेश? 2022 चुनाव में मिले थे 780 वोट
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बढ़ा भूस्खलन का खतरा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget