एक्सप्लोरर

Hardoi Police Encounter: ई-रिक्शा चालक के हत्यारे को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, पहले से है कई गंभीर मामले

UP News: यूपी के हरदोई में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें आरोपी समेत एक सिपाही भी घायल हो गया. आरोपी के पास से कारतूस और तमंचा भी बरामद हुआ है. आरोपी के ऊपर पहले से कई मुकदमे दर्ज है.

Hardoi Encounter News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ई रिक्शा चालक का गला काटने वाले आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई .इस मुठभेड़ में आरोपी समेत एक सिपाही भी घायल हो गया है. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.मुठभेड़ के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से एक तमंचा एक कारतूस व एक खोखा व गर्दन काटने वाली चाकू बरामद कर ली है.ई रिक्शा चालक की हालत सामान्य है और उसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है.

दरअसल बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला काजीपुरा निवासी राहुल पुत्र रामपाल अपना ई रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है.वह ई रिक्शा लेकर पीपल चौराहे से कोट जा रहा था तभी सुफिल और फैजान ने उसके ई रिक्शा को रोक लिया और जबरन बैठने लगे.जब राहुल ने विरोध किया तो दोनों उससे झगड़ने लगे और इसी बीच अन्ना उर्फ फैजान ने राहुल की गर्दन पर चाकू चला दिए.चाकू चलाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया तो दोनों भाग निकले. ई रिक्शा चालक को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.

क्या बोले एसपी केशव चंद गोस्वामी
एसपी केशव चंद गोस्वामी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया था और लगाया था. इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली तो स्वाट सर्विलांस एसओजी और पुलिस टीम कन्नौज बिलग्राम मार्ग पर पावर हाउस के पास एक यूकेलिप्टस के बाग पहुंची.पुलिस ने इस पर बाग को चारों तरफ से घेर लिया तो आरोपी अन्ना उर्फ फैजान ने पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग शुरू कर दी.जवाबी फायरिंग में अन्ना और फैजान को पुलिस की गोली लगी जिससे वह घायल हो गया.

इस घटना में एक सिपाही भी जख्मी हो गया है.दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया.आरोपी अन्ना उर्फ फैजान के ऊपर कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल और आवश्यक कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: UP News: नकली आयकर अधिकारी बनकर रेड मारने वाले तीन गिरफ्तार, Special-26 फिल्‍म की तर्ज पर दिया घटना को अंजाम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
यशवीर महाराज का दारुल उलूम रहीमिया मदरसे पर धर्मांतरण के आरोप, पुलिस ने जांच के लिए बनाई टीम
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन
यूपी चुनाव को लेकर नितिन नवीन ने की एक दिन में 3 अहम बैठक, मिशन-27 को लेकर नेताओं के साथ मंथन

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे दो बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
39 साल के कीरोन पोलार्ड ने MI के लिए खेली तूफानी पारी, रोमांचक मुकाबले में नाईट राइडर्स को हराया
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget