एक्सप्लोरर

अम्बेडकरनगर में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने लगाई फांसी? मामले की जांच शुरू

UP News: अम्बेडकरनगर में एक लड़की ने कथित पुलिस प्रताड़ना की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.

Ambedkar Nagar News: अम्बेडकरनगर में कथित तौर पर एक लड़की ने पुलिस प्रताड़ना की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि पुलिस की प्रताड़ना से लड़की ने ऐसा कदम उठाया. बताया गया कि दो दिन पूर्व दो युवको की हत्या की जांच कर रही पुलिस ने तीन लड़कियों को थाने ले जाकर पूछताछ की थी. रात एक बजे के लगभग लड़कियों को उनके घर छोड़ आई थी. उनमे से एक लड़की ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

अम्बेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के भिउरा गांव में दो दिन पूर्व प्राथमिक स्कूल में दो युवकों का शव पाया गया था. शवों की शिनाख्त गाजीपुर जनपद रहने वाले मुकेश और प्रिंस के रूप में हुई थी. पुलिस ने जब मृतक युवको के मोबाइल नम्बरो का सीडीआर निकाला तो गांव की तीन लड़कियों से मृतक युवको की बातचीत होना पाया गया. पुलिस ने तीन लड़कियों को 11 बजे दिन में थाने ले जाकर पूछताछ किया और रात 1 बजे गांव लाकर छोड़ दिया. इन्ही लड़कियों में से एक युवती ने घर के अंदर फांसी से लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त घर में कोई नहीं था. परिजनों का आरोप है पुलिस ने मानसिक रूप से बहुत टॉर्चर किया जिसके कारण उसने आत्महत्या की.

वहीं अकबरपुर से सपा विधायक रामअचल राजभर के साथ गांव पहुंचे सपा सांसद लालजी वर्मा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. सांसद ने कहा पहले तो नाबालिग बच्चियों को पुलिस उठाकर ले गयी और उनके बाद उन्हें अलग अलग रख कर पूछताछ की गई. परिजनों से मिलने नही दिया गया.

'आत्महत्या की सूचना पर SHO ने कहा इलाज के लिए ले जाओ'
सपा सांसद के मुताबिक, लड़कियो ने आरोप लगाया कि हमसे कहा गया कि तुम लोगो ने मारा है. इसी प्रताड़ना और अपमानित करने से एक लड़की ने आज आत्महत्या कर ली. जब परिजनों ने इस सम्बंध में थाने में सूचना दिए कि लड़की ने फांसी लगा लिया है, तो एसओ ने कहा उसे उतार कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाओ,, जबकि वह मर चुकी थी.

पुलिस ने परिजनों पर बयान बदलने का बनाया दबाव?
सासंद के मुताबिक, जब हम लोगो ने एएसपी से बात तब एएसपी के निर्देश पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने परिजनों से सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया. पुलिस ने परिजनों से कहा कि या तो सादे कागज पर हस्ताक्षर कर दो या फिर यह लिख कर दे दो की लड़की तीन दिन से बीमार थी जिसके कारण यह घटना हुई है. बहरहाल पुलिस पर मामले को दबाने के आरोप भी लगे हैं.

मामले पर क्या बोले अधिकारी?
इस मामले में एएसपी श्याम देव पुलिस का कहना है कि मृतक युवको के मोबाइल की काल डिटेल चेक करने पर यह पाया गया कि गांव की दो तीन लड़कियों से उनकी बातचीत हुई थी. इसी आधार पर तीनों लड़कियों को पूछताछ के लिए थानाध्यक्ष ने बुलाया था. पूछताछ के पश्चात तीन लड़कियों को उनके घर छोड़ दिया गया था.

(यज्ञेश त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: साहब यही है क्या यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था? CHC में खुले में हुआ महिला का प्रसव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच तेज, रोजाना के कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
'बाबरी वाली मस्जिद और मदरसों की फंडिंग...', राम मंदिर चंदा चोरी सवाल पर भड़के ब्रजेश पाठक
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget