एक्सप्लोरर

अल्मोड़ा के चौखुटिया में हादसा, तड़ाग ताल में गिरा यात्री वाहन, लोगों ने तैरकर बचाई जान

Almora News: चौखुटिया क्षेत्र में गुरुवार को एक मैक्स वाहन अचानक से तड़ाग ताल में जा गिरा. घटना के वक्त वाहन में कुल 4 लोग सवार थे, गनीमत रही की हादसे की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया क्षेत्र में गुरुवार (4 सितंबर 2025) को एक बड़ा हादसा टल गया, यहां एक मैक्स वाहन अचानक से तड़ाग ताल में जा गिरा. घटना के वक्त गाड़ी में चालक समेत कुल चार लोग सवार थे, लेकिन गनीमत यह रही कि सभी लोग समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. अगर वे बाहर नहीं निकल पाते तो यह घटना गंभीर रूप ले सकती थी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब वाहन तड़ाग ताल के पास से गुजर रहा था. भारी बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया था. चालक ने सावधानी से पानी से गुजरने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी फिसलकर सीधे तालाब में जा गिर गई और डूबने लगी.

लोगों ने तैरकर बचाई जान

वहीं इस घटना के बाद वाहन सवार लोगों ने तुरंत अपनी सूझबूझ दिखाई. वाहन चालक ने मुश्किल से मैक्स का दरवाजा खोला और सभी चार लोग तैरकर किनारे पहुंच गए. आसपास मौजूद ग्रामीणों ने भी उनकी मदद की, जिससे सभी सुरक्षित बाहर आ सके. इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

ट्रैक्टर की मदद से तलाब से निकाली गाड़ी

स्थानीय लोगों और ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी को तालाब से बाहर निकालने का प्रयास किया गया. घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण जुटे और मिलकर राहत कार्य में सहयोग दिया. चालक ने बताया कि सड़क पर जमा पानी और फिसलन के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ा और हादसा हुआ.

बारिश के मौसम खतरनाक हो जाता है रास्ता

ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में तड़ाग ताल के पास से गुजरना खतरनाक हो जाता है, क्योंकि सड़क पर पानी भरने और फिसलन के कारण अक्सर वाहन दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं. उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिससे पहाड़ों पर रास्ते टूटे हुए हैं और कई स्थानों पर यातायात बाधित है. स्थानीय प्रशासन और विभागीय टीमें बंद पड़े रास्तों को खोलने में जुटी हैं ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
PM के दिमागी नक्सल बयान पर सपा सांसद बोलीं- 'युवाओं को पहले दें जवाब'
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, 370 का किया जिक्र
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget