एक्सप्लोरर

IIT-BHU की छात्रा का आरोप- 'किस किया, वीडियो बनाए और फाड़ दिए कपड़े...' बीएचयू में स्टूडेंट्स आंदोलित

वाराणसी के BHU आईआईटी में छात्रा के साथ हुई छेड़खानी की घटना के बाद BHU आईआईटी की तरफ से नोटिस जारी करके रात 10 से सुबह 5:00 बजे तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है.

IIT-BHU में बुधवार देर रात छात्रा से छेड़छाड़ के विरोध में स्टूडेंट्स सड़क पर उतर आए,करीब हजारों छात्र कैंपस में जाम लगाकर प्रोटेस्ट किया, इस दौरान डायरेक्टर हाय-हाय के नारे लगाए,साथ ही क्लोज कैंपस की मांग किया. कैंपस में बाहरी तत्वों का प्रवेश पर भी रोक लगाई जाए. विरोध में  IIT स्टूडेंट्स राजपूताना हॉस्टल के बाहर पहुंचे. विश्वविद्यालय कैंपस में सुरक्षा को लेकर प्रोटेस्ट किया.इस दौरान स्टूडेंट्स अपने साथ बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे थे. उधर इस मामले में लंका थाने पर तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है.

एफआईआर में छात्रा ने बताया, "मैं अपने हस्टल न्यू गर्ल्स IIT BHU से निकली थी. जैसे ही गांधी स्मृति छात्रावास चौराहे के पास पहुंची, वहीं पर मेरा दोस्त मुझे मिला. हम दोनों साथ में जा रहे थे कि रास्ते में कर्मन बाबा मन्दिर से करीब 300-400 मीटर के बीच एक बाइक आई, जिस पर तीन लोग बैठे थे. वे लोग अपनी बाइक वहीं खड़ी करके मुझे और मेरे दोस्त को अलग कर दिए. मेरा मुंह पूरी तरह से दबा लिए. फिर एक कोने में लेकर गए. पहले मुझे किस किया. उसके बाद मेरे सारे कपड़े निकालकर विडियो और फोटो बनाया. जब मैं बचाव के लिए चिल्लाई तो मुझे मारने की धमकी दी. मेरा फोन नंबर भी लिया और 10-15 मिनट तक मुझे बंधक बनाए रखा. उसके बाद छोड़ दिया."

UP Politics: 'मेरा नाम सबसे ऊपर...कौन काटेगा', यूपी कैबिनेट विस्तार के बीच ओम प्रकाश राजभर के बयान ने बढ़ाई हलचल

बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक
वहीं वाराणसी के BHU आईआईटी में छात्रा के साथ हुई छेड़खानी की घटना के बाद BHU आईआईटी की तरफ से नोटिस जारी करके रात 10 से सुबह 5:00 बजे तक बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाया गया है.

गुरुवार सुबह से ही BHU IIT के छात्रों का प्रदर्शन जारी है. हजारों की संख्या में छात्र डायरेक्टर ऑफिस के सामने प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान छात्रों की मांग है कि BHU IIT कैंपस को क्लोज कैंपस बनाया जाए. BHU IIT Phd के छात्र नें बातचीत के दौरान कहा कि  कल रात कैंपस में आईआईटी की एक छात्रा के साथ बाहरी लड़के द्वारा छेड़खानी हुई है, उसके कपड़े तक फाड़े गए हैं. जिसके बाद हम सभी छात्रों में नाराजगी और आक्रोश हैं. और हमारी मांग है कि जब तक डायरेक्टर सर आकर हमसे मुलाकात नहीं करेंगे और हमारी सुरक्षा को लेकर आश्वस्त नहीं करेंगे तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा.

हालांकि इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन और BHU - IIT प्रशासन से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से मना कर दिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
दिव्या-विभा हत्याकांड में लखनऊ पुलिस का पहला बयान, Whatsapp स्टेटस का किया जिक्र
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
उत्तराखंड चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कम मार्जिन और हारी हुई सीटों पर फोकस
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'
लखनऊ में जातिगत भेदभाव: BJP विधायक को नहीं करने दी पूजा, बेटे बोले- 'यह कैसी आजादी'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget