एक्सप्लोरर

UP Politics: 'मेरा नाम सबसे ऊपर...कौन काटेगा', यूपी कैबिनेट विस्तार के बीच ओम प्रकाश राजभर के बयान ने बढ़ाई हलचल

UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि 7 नवंबर तक सब फाइनल हो जायेगा और पता चल जाएगा. आज उसकी भी चर्चा होगी और तारीख भी तय हो जाएगी.

UP News: उत्तर प्रदेश कैबिनेट विस्तार के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है. पूर्व मंत्री ने योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा कि सूची में मेरा नाम सबसे ऊपर है और मेरा नाम कौन काटेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सूची छोटी है और दिल्ली में इस मुद्दे पर चर्चा हुई है.

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि 7 नवंबर तक सब फाइनल हो जायेगा और पता चल जाएगा. आज उसकी भी चर्चा होगी और तारीख भी तय हो जाएगी. इसके साथ ही सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा तो आराजकता और दंगा फैलाती है. सपा के शासनकाल में मऊ और मुरादाबाद में दंगा हुआ था. सुभसपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की दोबारा एनडीए में वापसी हुई है. सुभासपा अध्यक्ष इससे पहले अखिलेश यादव के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़े थे. हालांकि इसके बाद फिर से अखिलेश से मनमुटाव हुआ और फिर एनडीए का दामन थामा. 

ओम प्रकश राजभर की कैबिनेट में जगह तय

अब योगी सरकार के कैबिनेट में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकश राजभर और सपा से बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह चौहान की जगह पक्की मानी जा रही है. बता दें कि बीजेपी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर यूपी पर खास नजर बनाए हुए है. पार्टी यूपी में 'मिशन-80' को पूरा करने के लिए योगी सरकार के कैबिनेट में फेरबदल की तैयारी कर रही है.ट

गृहमंत्री अमित शाह से सीएम योगी की मुलाकात

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल के फेरबदल को लेकर बुधवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बीजेपी दिल्ली कार्यालय पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी. इस दौरान यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद थे. वहीं आज गुरुवार (2 नवंबर) को भी पार्टी नेताओं की मीटिंग होनी है.

UP Lok Sabha Election 2024: सपा के प्लान 65 का जवाब देने की तैयारी में कांग्रेस, क्या इस जाल में फंस जाएंगे अखिलेश यादव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jauhar University: रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर सियासत तेज, 8 सांसदों के साथ मैदान में उतरेगी सपा
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
महिला सशक्तीकरण से AI तक, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कैसा होगा भविष्य का उत्तराखंड
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 429 करोड़ का सिक्सलेन फ्लाईओवर शुरू, भगवा रंग में रंगा डिवाइडर
Baliya News: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़की BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार
बलिया: करंट से पिता-पुत्र की मौत पर भड़कीं BJP विधायक, इंजीनियर का हाथ पकड़ भीड़ के बीच लगाई फटकार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget