एक्सप्लोरर

Allahabad यूनिवर्सिटी में बवाल, छात्र ने प्रोफेसर पर लगाया मारपीट और अश्लीलता का आरोप, कहा- 'पैंट उतरवाई...'

Allahabad University: सोमवार शाम को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में छात्रों ने जमकर हंगामा किया. ये हंगामा एक छात्र के वीडियो से शुरू हुआ, जिसमें उसने मारपीट का आरोप लगाया.

Allahabad Central University Hungama: प्रयागराज की इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी सोमवार की शाम को जमकर हंगामा हुआ. ग़ुस्साए छात्रों ने प्रॉक्टर ऑफिस का घेराव किया और खूब नारेबाज़ी की. ये हंगामा एक छात्र के वीडियो के बाद शुरू हुआ, जिसमें उसने रोते हुए प्राक्टोरियल बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए थे. ये हंगामा क़रीब तीन घंटे तक चलता रहा, जिसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स कॉलेज में पहुंच गई. अफसरों ने बड़ी मुश्किल से नाराज छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया. 

ख़बर के मुताबिक़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र अभिषेक गुप्ता ने रोते हुए एक वीडियो किया जारी किया था. 43 सेकंड के इस वीडियो में छात्र ने प्राक्टोरियल बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उसे बोर्ड में बुलाया गया था, जहां उसके साथ मारपीट की गई और अभद्रता की गई. 

छात्र ने लगाया मारपीट और अभद्रता का आरोप
पीड़ित छात्र ने असिस्टेंट प्राक्टर डॉक्टर अतुल नारायण व अन्य शिक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया. इस दौरान उसके साथ अभद्रता की गई, उसका पैंट खुलवाकर अश्लीलता की गई. पीड़ित छात्र ने बैड टच और गालियां देने का भी आरोप लगाया है. छात्र ने कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वो आत्महत्या कर लेगा. पीड़ित छात्र के मुताबिक उसने पहले ही एंटी रैगिंग सेल में शिकायत की थी, शिकायत के बावजूद उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. 

प्राक्टोरियल बोर्ड में छात्र के साथ मारपीट और अश्लीलता पर छात्रों का गुस्सा भड़क उठा. वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित छात्र के समर्थन में ठंड के बावजूद सैकड़ों छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस में नारे बाजी करने लगे. तीन घंटे तक दफ़्तर के सामने छात्रों का हंगामा चलता रहा. छात्रों की मांग है कि आरोपी शिक्षकों के खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रशासन सख्त एक्शन ले.

छात्रों के हंगामे को देखते हुए कर्नलगंज समेत कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गई और किसी तरह छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया. यूनिवर्सिटी में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. 

Bihar Politics: 'नीतीश कुमार के दर्द को कोई नहीं समझ रहा', जानिए किसने किया ये चौंकाने वाला दावा

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
यूपी: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सवाल सुनते ही भड़कीं महिला आयोग अध्यक्ष, माइक हटाकर बोलीं- 'पहले जांच...'
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
गोंडा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही घाघरा नदी, तेज बहाव के कारण तटों का हो रहा कटान
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'
NEET मामले पर PM मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान तो सीएम योगी बोले- 'अब पेपर लीक माफिया...'

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget