एक्सप्लोरर

UP Politics: 'नीतीश कुमार के दर्द को कोई नहीं समझ रहा', जानिए किसने किया ये चौंकाने वाला दावा

Bihar Politics: महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने कहा कि नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद सभी लोग उन्हें कोस रहे लेकिन कोई उनका दर्द नहीं समझ रहा है.

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव से पहले जिस तरह से नीतीश कुमार पलटीमार कर एनडीए में शामिल हो गए, उससे विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की कोशिशों को ज़ोरदार झटका लगा है. नीतीश कुमार के इस कदम के बाद उनकी सबसे ज़्यादा आलोचना हो रही है और वो लगातार विपक्षी दलों के निशाने पर बने हुए हैं. इस बीच यूपी में समाजवादी पार्टी के सहयोगी महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने भी उन पर तंज कसा है. 

महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने कहा कि नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद सभी लोग उन्हें कोस रहे लेकिन कोई उनका दर्द नहीं समझ रहा है. केशव देव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर नीतीश पर तंज कसते हुए चुटकी ली और कहा, 'बेचारे नीतीश कुमार को सब कोस रहे हैं लेकिन नीतीश कुमार के दर्द को कोई नहीं समझ रहा है.! आगे बढ़ने के लिए एक बार 'गुलामी' स्वीकार लेने वाले को 'बड़ी ताकतें' किस प्रकार नचाती हैं, इसका जीता जागता उदाहरण नीतीश कुमार हैं!'

सीट बंटवारे पर सलाह
केशव देव मौर्य यूपी में समाजवादी पार्टी के सहयोगी है और वो लगातार सपा को लोकसभा चुनाव की तैयारियों और सीट बँटवारे को लेकर सलाह देते रहते हैं. नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद बिहार में इंडिया गठबंधन को भी करारा झटका लगा है. नीतीश के एनडीए ज्वाइन करने के बाद सपा कांग्रेस की ओर से भी उन पर तीखे हमले किए गए हैं. 

सपा नेता अखिलेश यादव ने भी बिहार के सीएम पर निशाना साधते हुए कहा, भाजपा अपने जीवन काल में इतनी कमजोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गई. आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है. जनता इसका करारा जवाब देगी. कोई आप पर विश्वास न करें एक व्यक्ति के रूप में किसी  की इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती है. वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने तो उनकी तुलना गिरगिट से ही कर दी और कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी कांग्रेस की न्याय यात्रा से घबराए हुए हैं. 

Rajya Sabha Election 2024: यूपी-उत्तराखंड के इन सांसदों का पूरा हो रहा कार्यकाल, क्या फिर मिलेगा मौका, दांव लगाएंगे सपा और BJP?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी आदित्यनाथ ने मेदांता पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास जाना हाल, ICU में हैं भर्ती
CM योगी आदित्यनाथ ने मेदांता पहुंचकर महंत नृत्य गोपाल दास जाना हाल, ICU में हैं भर्ती
बीजेपी में खुश नहीं हैं अरुण गोविल? अखिलेश यादव के करीबी सांसद के दावे ने बढ़ा दी हलचल
बीजेपी में खुश नहीं हैं अरुण गोविल? अखिलेश यादव के करीबी सांसद के दावे ने बढ़ा दी हलचल
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का आया बयान, कहा- यह पाप नहीं...
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का आया बयान, कहा- यह पाप नहीं...

वीडियोज

Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, '10 नंबर' देखकर फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
टीम इंडिया की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, फैंस को हिट हुआ नॉस्टैल्जिया 
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget