एक्सप्लोरर

अलीगढ़: संपत्ति से बेदखल किए गए दो भाइयों ने छोटे भाई की गोली मारकर की हत्या

शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई जब पता चला कि संपत्ति विवाद में एक छोटे भाई की हत्या कर दी गई है. सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

Aligarh Crime News: अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के गांव काशीशो में संपत्ति के विवाद ने रिश्तों का कत्ल कर दिया. दो सगे भाइयों को जब उनके पिता ने संपत्ति से बेदखल कर दिया, तो उन्होंने अपने साले के साथ मिलकर अपने 35 वर्षीय छोटे भाई की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी. शुक्रवार की सुबह इस हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. 

थाना खैर के अधिकारी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने मौके पर मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार हुए हत्यारों की तलाश में जुट गई है. यह घटना कोतवाली खैर क्षेत्र के गांव काशीशो की है. शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई जब पता चला कि संपत्ति विवाद में एक छोटे भाई की हत्या कर दी गई है. 

क्या है मामला
मृतक की बहन ने बताया कि उसके बुजुर्ग पिता गुरुवार को खेतों में काम कर रहे थे. जब उनके सबसे बड़े और चौथे नंबर के बेटे ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया. पिता जब खेत जोतने पहुंचे तो दोनों बेटों ने उन्हें रोका और उनके साथ मारपीट की. शुक्रवार को इसी विवाद के चलते तीसरे और चौथे नंबर के भाइयों ने अपने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए.

इस हत्या की खबर जैसे ही फैली, गांव में मातम छा गया. मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उसकी खून से लथपथ लाश पड़ी थी. भाई की हालत देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई. घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

ED Raid: टिकटों की अवैध बिक्री पर एक्शन, 13 ठिकानों पर की छापेमारी, कई राज्यों में दर्ज है FIR

क्या बोली पुलिस
खैर क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना कोतवाली खैर क्षेत्र के गांव काशीशो में हुई. संपत्ति के विवाद के चलते कृष्ण भारद्वाज नामक युवक की हत्या कर दी गई. हत्या के आरोपी उसके दो सगे भाई हैं, जिन्हें उनके पिता ने संपत्ति से बेदखल कर दिया था. विजय शर्मा और राधा कृष्ण नाम के इन दोनों भाइयों ने अपने साले के साथ मिलकर हत्या की.

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है. प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि मृतक की सीने में गोली मारकर हत्या की गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति और स्पष्ट होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
AIIMS Dual Kidney Transplant: सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
सेना के हेलीकॉप्टर से ट्रांसपोर्ट हुई ब्रेन डेड महिला की किडनी, AIIMS में हुआ ड्यूल ट्रांसप्लांट
Embed widget