एक्सप्लोरर

ED Raid: टिकटों की अवैध बिक्री पर एक्शन, 13 ठिकानों पर की छापेमारी, कई राज्यों में दर्ज है FIR

ED Raid: ईडी ने कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के दिलुमिनाती संगीत समारोहों के टिकटों की अवैध बिक्री के संबंध में पांच राज्यों में छापेमारी की. ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत जांच शुरू की.

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के दिलुमिनाती संगीत समारोहों के टिकटों की अवैध बिक्री के संबंध में दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़, बैंगलोर समेत 5 राज्यों के 13 ठिकानों पर छापेमारी की.  ईडी के मुताबिक भारत भर के संगीत प्रेमियों के लिए दो बड़े संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाने कि घोषणा हुई जिसमें दिलजीत दोसांझ का "दिलुमिनाती" और कोल्डप्ले का "म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर' दोनों कार्यक्रमों को लेकर संगीत प्रेमियों में काफी उत्साह था.

लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट का म्यूजिक प्रेमियों मैं एक अलग ही क्रेज होता है, भीड़ ऐसे शो के लिए दीवानी रहती है. इसीलिए सबसे अच्छी सीट पाने की होड़ में हर कीमत पर प्रशंसक टिकट खरीदते है. अगर हम बात करे दिलजीत दोसांझ की तो उनके संगीत का जादू इस समय पूरी दुनिया में छाया हुआ है. दिल्ली के फैन्स को तो अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में दिलजीत के 'दिल-लुमिनाटी वर्ल्ड टूर' के दो शो देखने का मौका रहा है. 

20 हजार में बिकने लगी चार हजार वाली टिकट
जिसके कारण आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर, बुकमाईशो और ज़ोमैटो लाइव ने रिपोर्ट की है कि उनके प्लेटफ़ॉर्म पर कुछ ही मिनटों में सारी टिकट बिक गई जिसके बाद उन टिकटों की कालाबाजारी शुरू हुई और फिर टिकटों कि कीमतें आसमान छूने लगी, 4000 वाली टिकट 20,000 रुपए तक बिकने लगी. परिवर्तन निदेशालय के मुताबिक तेजी से टिकटों के बिक जाने के बाद, टिकटों को ब्लैक में बेचने का खेल शुरू हुआ. इतना ही नहीं प्रशंसकों को नकली टिकट भी बेची गई. 

जिसके बाद देश भर के विभिन्न राज्यों में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें बुकमायशो द्वारा कई संदिग्धों के खिलाफ दर्ज की गई. एफआईआर भी शामिल है, जिन पर कॉन्सर्टगोअर्स का शोषण करने का संदेह है. एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि कुछ लोग इन प्रतिष्ठित कॉन्सर्ट की ज्यादा डिमांड का फायदा उठाते हुए नकली टिकट बेचने और कीमतों में भारी वृद्धि करने में लगे हैं. 

धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जांच शुरू
जिसके बाद ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत जांच शुरू की और 25.10.2024 को दिल्ली, मुंबई, जयपुर, बेंगलुरु और चंडीगढ़ समेत 5 राज्यों में कई स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत 13 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई. जहां से घोटाले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, लैपटॉप, सिम कार्ड के अलावा कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई. 

प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य टिकटों की अवैध बिक्री और इन घोटालों का समर्थन करने वाले वित्तीय नेटवर्क की जांच करना है. हालांकि जब कॉन्सर्ट की मांग बहुत अधिक होती है, तो ये टिकटें जल्दी बिक जाती हैं, जिसके बाद लोग वैकल्पिक स्रोतों की तलाश करते हैं. ईडी द्वारा की गई छापेमारी और जांच से कई ऐसे व्यक्तियों के बारे में जानकारी मिली है जो इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और टेलीग्राम का उपयोग करके सोशल मीडिया के माध्यम से नकली टिकटों सहित ऐसी टिकट प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं. फिलहाल ईडी इस पूरे मामले की जांच अभी कर रही है और उम्मीद है कि आगे और भी कई बड़े नामों का खुलासा हो सकता है.

ये भी पढे़ं: सपा के 30 साल पुराने गढ़ में BJP का प्रयोग, मुलायम सिंह यादव के दामाद बदलेंगे बीजेपी की किस्मत?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget