एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर विवाद, पूर्व मेयर समेत कई लोगों पर केस दर्ज

UP News: अलीगढ़ में रामनवमी पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा रूट डायवर्ट कर निकाले जाने के मामले में पुलिस ने पूर्व शकुंतला भारती सहित अन्य अयोजकों पर केस दर्ज किया है.

Aligarh News: अलीगढ़ में रामनवमी के मौके पर अति संवेदनशील इलाकों में शुमार अब्दुल करीम चौराहे से होकर निकाली गई रामनवमी की शोभायात्रा पर अब विवाद खड़ा हो गया है. जहां एक ओर स्थानीय लोगों के द्वारा इस यात्रा के रूट डायवर्ट पर सवाल खड़े किए थे तो वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अदनान हमीद के द्वारा भी आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

अदनान हमीद ने आरोप लगाया था मस्जिद के बाहर खड़े होकर आतिशबाजी की गई. साथ ही कुछ लोगों के द्वारा उत्पात फैलाने की कोशिश भी की गई. पूर्व मेयर शकुंतला भारती पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है.

दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ का है यहां 45 वर्ष बाद आयोजकों के द्वारा रूठ डायवर्ट करते हुए रामनवमी के अवसर पर निकाली गई. लेकिन काली मेला शोभा यात्रा इस बार विवादों के घेरे में आ गई है. भारतीय जनता पार्टी की पूर्व महापौर एवं दुर्गा महारानी मंदिर सेवा समिति की मुख्य संरक्षक शकुंतला भारती और समिति के कुछ अन्य वरिष्ठ सदस्यों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है. आरोप है कि उन्होंने शोभा यात्रा के परंपरागत मार्ग को बदलते हुए शहर के संवेदनशील इलाकों से जुलूस निकालने की कोशिश की, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति को खतरा उत्पन्न हो गया.

पुलिस अनुमति के बिना निकाली गई शोभायात्रा
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मामला दिल्ली गेट थाना क्षेत्र का है, जहां थाना प्रभारी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि जुलूस के मार्ग में बिना अनुमति के बदलाव किया गया और जुलूस को ऐसे मार्ग पर ले जाया गया जो संवेदनशील माना जाता है. दर्ज किए मुकदमे के अनुसार पुलिस ने हवाला दिया है, “रामनवमी की शोभा यात्रा का मार्ग प्रशासन और समिति के बीच परस्पर सहमति से पहले ही तय कर लिया गया था. यह मार्ग वर्षों से पारंपरिक रूप से अपनाया जा रहा है और इसके पीछे सुरक्षा कारण भी हैं. कोई भी व्यक्ति या समूह अगर इस निर्धारित मार्ग से हटने की कोशिश करता है, तो यह गंभीर उल्लंघन माना जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.”

शोभा यात्रा के मार्ग में बदलाव के लिए आयोजकों की ओर से जो सफाई दी गई है, वह भी सामने आई है.  पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि समिति ने पहले ही प्रशासन को इस बदलाव की जानकारी दे दी थी. उन्होंने दावा किया, “हमने इस बार शोभा यात्रा के मार्ग में बदलाव को लेकर प्रशासन को लिखित रूप में अवगत कराया था. यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था.” 

हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में कोई आधिकारिक अनुमति नहीं दी गई थी. उनका कहना है कि "सूचना देना और अनुमति लेना ये दोनों अलग बातें हैं. किसी भी प्रकार के जुलूस या सार्वजनिक आयोजन के लिए अनुमति लेना आवश्यक होता है, केवल सूचित कर देना पर्याप्त नहीं है."

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?
स्थानीय निवासियों ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है. उनका कहना है 'हमें किसी भी धार्मिक जुलूस से आपत्ति नहीं है, लेकिन अगर जुलूस का उद्देश्य उकसाना हो, तो वह गलत है. प्रशासन को चाहिए कि ऐसे आयोजनों की सख्त निगरानी रखे.'

पुलिस ने इस प्रकरण में शकुंतला भारती समेत समिति के अन्य सदस्यों के खिलाफ दंगा भड़काने की आशंका, सरकारी आदेश की अवहेलना और सार्वजनिक शांति भंग करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. पूरे मामले पर थाना दिल्ली गेट के इंचार्ज रामेंद्र सिंह ने बताया कि निर्धारित रूठ से ना होकर अलग रूठ से यात्रा निकालने पर मुकदमा दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें: बेटी की शादी से 9 दिन पहले ही दामाद संग सास हुई फरार, लाखों की ज्वेलरी भी उड़ा ले गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
CM योगी ने मंच से लिया सपा विधायक का नाम, रितेश पांडेय का जिक्र कर बढ़ाई हलचल
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget