एक्सप्लोरर

Aligarh Muslim University: एएमयू के दर्जनों छात्रों ने घेरा रजिस्ट्रार कार्यालय, विश्वविद्यालय प्रशासन के इस आदेश का विरोध

Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दर्जनों छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर रजिस्टार कार्यालय का घेराव किया. एएमयू प्रशासन उनसे हॉस्टल खाली कराना चाहता है जिसका वे विरोध कर रही हैं.

Protest In Aligarh Muslim University: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आए दिन हॉस्टलों को लेकर तरह-तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं. अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रशासन ने इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया दाव खेल दिया है. एएमयू प्रशासन के द्वारा छात्रों को चिन्हित व मौजूदा स्थिति में पढ़ने वाले छात्रों को ही एएमयू हॉस्टल देने का प्लान बनाया है. पहले एएमयू प्रशासन छात्रों से हॉस्टल खाली कराएगा फिर उसके बाद छात्रों की सूची के आधार पर उनको हॉस्टल में रूम अलॉट किये जायेंगे.

इस प्रक्रिया से एएमयू में पढ़ाई ना करने वाले छात्र हॉस्टल से दूर हो जाएंगे. जिसके लिए प्रक्रिया शुरू करते हुए एएमयू एएमयू प्रशासन के द्वारा एक नोटिस भी हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को जारी किया गया है जिसमें साफ तौर पर सख्त आदेश दिए गए हैं. अलीगढ़ मुस्लिम विद्यालय के छात्रों को रहने और पढ़ने के लिए हॉस्टल दिए जाते हैं जब छात्रों की पढ़ाई पूरी हो जाती है तो नए आने वाले छात्रों को वह हॉस्टल दे दिए जाते हैं और पुराने छात्र हॉस्टल को खाली करके अपने-अपने घर चले जाते हैं,जो आगे की पढ़ाई एएमयू से ही करेंगे उन छात्रों को सूची के आधार पर मूल्यांकन के बाद ही हॉस्टल नए तरीके से फिर दिए जाएंगे, उसी को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रशासन ने यह बड़ा कदम उठाया है.छात्र हॉस्टल खाली नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी इस कार्रवाई से अलीगढ़ विश्वविद्यालय की शिक्षा और एएमयू की साख दोनों बनी रहेंगी.

छात्राओं ने हॉस्टल खाली कराने का किया विरोध
वहीं प्रॉक्टर वसीम अली ने बताया कि एएमयू के छात्रों की परीक्षा होने के बाद छात्र हॉस्टल खाली करके हमेशा अपने घर चले जाते है. छात्राओं को हॉस्टल खाली करने के नोटिस भी दे दिए गए हैं,जिससे हॉस्टल को मेंटेन कराया जा सके. अगर कोई छात्रा हॉस्टल खाली नहीं करता तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें पूर्व छात्रों के द्वारा हॉस्टल में रहने की शिकायतें सामने आ रही थी. एएमयू को साफ सुथरा बनाने के लिए एएमयू प्रशासन के द्वारा यह सख्त कदम उठाया गया है जिससे एएमयू में पढ़ने वाले छात्रों को अच्छी शिक्षा और अच्छा मुकाम मिल सके जिसके लिए एएमयू को जाना जाता है,

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के द्वारा रजिस्ट्रार कार्यालय पर घेराव करते हुए जमकर विरोध किया है. छात्रों का कहना है उनके पढ़ाई से संबंधित कुछ काम अब भी अधूरे हैं लेकिन अचानक अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय उनसे हॉस्टल खाली कराना चाहता है जिसका वे विरोध कर रहे हैं. अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उनके द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा.  फिलहाल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय  की ओर से छात्राओं को बताया गया है जो छात्र शोध करता है वह छात्र नियमानुसार अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा सकती हैं.

ये भी पढ़ें: UP News: सिगरेट नहीं देने पर दुकानदार को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने 5 आरोपी किए गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: बिजनौर की बढ़ापुर सीट पर SC और OBC तय करेंगे हार जीत! 2027 में जीत पाएगी सपा?
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget