एक्सप्लोरर

Aligarh News: अंग्रेजों ने किया नीलाम, फिर नवाबों ने खरीदकर AMU को किया गिफ्ट, जानिए क्या है इस गेट का इतिहास

UP News: अलीगढ़ में वैसे तो कई ऐतिहासिक इमारते है, लेकिन यहां एक ऐसा ऐतिहासिक गेट भी है जिसमें मुगलकालीन वास्तुकला की छाप दिखाई देती है. जिसकी वजह से इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रहती है.

Aligarh Muslim University: अलीगढ़ की पहचान पूरे देश भर में ताले और तालीम के नाम से की जाती है. लेकिन अलीगढ़ ऐतिहासिक इमारतो के लिए भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं, अलीगढ़ में कई ऐसी ऐतिहासिक इमारतें हैं जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं ऐसी ऐतिहासिक इमारत को देखने के बाद लोग मुगल कालीन शासन के दौरान बनाई हुई इमारत को देखने जैसा महसूस करते हैं. वही अलीगढ़ में खास तौर पर ताले बनते हैं और शिक्षा के जगत में अपनी अलख जगाने वाला अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय भी विश्व विख्यात है.

 वहीं अगर बात ऐतिहासिक इमारत को सहेज कर रखने की कही जाए एएमयू एक अलग इतिहास बनाता हुआ नजर आ रहा है. लेकिन कुछ इमारतें ऐसी हैं जो अपना इतिहास खुद दर्शाती है. उन्हीं में से एक ऐतिहासिक गेट भीकमपुर गेट भी है. यही भीकमपुर गेट सैकड़ों साल का इतिहास समेटे हुए है. एएमयू के मुख्य चौराहे के पास बने इस गेट को आम तौर पर लोग महज इसे एक गेट के नाम से जानते है, लेकिन इस गेट को ज्यादातर लोग बन्द रहने के कारण पहचानते है.इसके बराबर में मौजूद फेज़ गेट के खुले होने के कारण इस गेट के बन्द होने की भरपाई होती है, इसी वजह से यह भीकमपुर गेट ज्यादातर बंद रहता है.

उम्दा किस्म की ईंटों से बना है भीकमपुर गेट
 ऐतिहासिक गेट भीकमपुर गेट काफी उम्दा किस्म के पत्थर से बना हुआ है. इस गेट का बाहर हिस्सा सफेद नायाब पत्थर का बना हुआ है जो कि देखने मे आज भी नए लगते है. जबकि गेट के पीछे का हिस्सा लाल रंग की उम्दा किस्म की ईंटों का बना है.एक ईंट काफी वजन की बताई जाती है. समय-समय पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय इसका सौंदर्यीकरण करता रहता है और इसके रखरखाव के लिए बाकायदा इसकी समय-समय पर मरम्मत भी की जाती है. जिसके चलते यह गेट आज भी मुगलकाल की समय की बनी हुई ऐतिहासिक इमारतों की याद दिलाता है,

1803 में इस गेट की हुई थी निलामी
 इस गेट का इतिहास भी काफी बड़ा है,दरअसल अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट के प्रो. एम फरहान फ़ाज़ली बताते हैं कि मुगलकालीन इस गेट को अंग्रेजों ने आगरा किला में 1803 में निलाम किया था. जिसे भीमकपुर थाना गभाना के नवाब दाऊद खा के द्वारा इसे खरीदा गया था. जिसके बाद उन्होंने 1835 में भीमकपुर स्टेट में इस गेट को लगवा दिया.उसके बाद 1961 में नवाब दाऊद खान के वंशज अबू सबूर खान शेरवानी ने इसे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को गिफ्ट में दे दिया. इस गेट में मुगल कला की झलक साफ दिखाई देती है, साथ ही इसमें छतरी भी बनी हुई है. 

सेल्फी लेने के लिए लोगों की रहती है भीड़
प्रोफेसर फाजली के अनुसार गेट को टुकड़ों में ही आगरा से भीमपुर और भीमपुर से एएमयू में लगाया गया था. जिस दिन से यह गेट अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लगाया गया. उस दिन से आज तक यह गेट अपने आप में एक इतिहास सहित कर बैठे हुए हैं. इस गेट को कई लोग बंद होने के नाम से पहचानते हैं तो इस गेट को कई लोग इस गेट के ऊपर बनी मुगलकालीन कला आकृति के नाम से पहचानते हैं. इसके करीब से होकर गुजरने वाले सभी लोग उसको अपने कैमरे में कैद करते हुए नजर आते हैं खास तौर पर इस गेट पर लोग सेल्फी लेने के लिए कतार लगाते हैं.

ये भी पढ़ें: वाराणसी में बोल रहे थे राहुल गांधी, तभी अखिलेश यादव ने निकाला मोबाइल, भूपेश बघेल ने...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget