एक्सप्लोरर

अलीगढ़ में मां बनी दुश्मन, 22 दिन की बच्ची को तंबाकू खिलाकर ली जान, तीसरी बेटी होने से थी परेशान

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक मां ने तीसरी बेटी के पैदा होने पर उसे तंबाकू का जहरीला पाउडर खिलाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मां ने अपनी 22 दिन की मासूम बच्ची की इसलिए जान ले ली क्योंकि वो तीसरी बार बेटी की मां बनी थी. मां ने नवजात बच्ची को तंबाकू का जहरीला पाउडर खिलाकर उसकी हत्या कर दी. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पति ने बच्ची की मौत का कारण पूछा. 

पुलिस ने पति की शिकायत पर आरोपी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है. बच्चा को दफनाने के बाद अब कोर्ट से शव को निकालकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति मांगी गई है ताकि मौत की सही वजहों की पुष्टि की जा सके. 

तीसरी बेटी के जन्म से दुखी थी महिला

ये घटना जवां थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया भोजपुर की है जहां रहने वाले यवनेश की शादी साल 2019 में नगीना देवी से हुई थी. शादी के बाद उनके यहां दो बेटियां मुदिता और कौशिकी पैदा हुईं. 8 जुलाई को नगीना ने तीसरी बेटी यशिका को जन्म दिया. तीसरी बेटी के जन्म के बाद से ही वो बहुत उदास रहने लगी थी. 

पति ने बताया कि शुरुआत से ही बच्ची के प्रति उसका उदासीन व्यवहार था. 30 जुलाई को जब परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे, तब घर में सिर्फ नगीना और तीन बेटियां थी. दोपहर दो बजे यवनेश घर लौटा तो देखा कि यशिका ठंडी और नीली पड़ी हुई है. जिसके बाद वो उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.  

पति के पूछने पर बताई सच्चाई

परिवार ने बिना किसी शंका के बच्ची को गांव के कब्रिस्तान में दफनाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर दी. एक अगस्त को जब यवनेश ने अपनी पत्नी से बच्ची की मौत की वजह पूछी तो उसने बताया कि वो तीसरी बेटी के जन्म से दुखी थी इसलिए उसने तंबाकू का पाउडर खिलाकर उसकी जान ले ली.  

यह बात सुनते ही यवनेश के पैरों तले जमीन खिसक गई. जिसके बाद उसने तुरंत जवां थाने में लिखित शिकायत दी. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला नगीना देवी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया. 

पुलिस ने आरोपी मां को किया गिरफ्तार

महिला ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. इस मामले पर सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने कहा कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन बच्ची को पहले ही दफना दिया गया था, इसलिए अब शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने के लिए मजिस्ट्रेट से अनुमति ली जा रही है. पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget