एक्सप्लोरर

अलीगढ़ के ताले बदल सकते हैं यहां के लोगों की किस्मत, खुल रहे नए अवसर

अगर यही रफ्तार रही तो आने वाले कुछ सालों में अलीगढ़ का ताला पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला उत्पाद बन सकता है.

UP News: अलीगढ़ का ताला उद्योग अब पूरी दुनिया में अपनी धाक जमाने की ओर बढ़ रहा है. चीन और अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ युद्ध ने अलीगढ़ के ताला कारोबार के लिए सुनहरा मौका पैदा कर दिया है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मजबूत नीतियों और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा देने की कोशिशों ने इस मौके को और मजबूत किया है. अब अलीगढ़ के ताले सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन जैसे बड़े बाजारों में भी अपनी पकड़ बना रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, भारत अब ताले और हार्डवेयर के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है. ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत ने अब तक 40,664 शिपमेंट भेजे हैं, जबकि चीन 30,289 और वियतनाम 4,836 शिपमेंट के साथ पीछे हैं. अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024 तक भारत ने 3,578 शिपमेंट का निर्यात किया, जिसमें 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. भारत से ताले मुख्य रूप से अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया को भेजे जा रहे हैं.

चीन हर साल अमेरिका को 1.19 अरब डॉलर के ताले बेचता था, लेकिन अब अमेरिका ने चीनी ताला उत्पादों पर 245% टैक्स लगा दिया है. इससे चीनी ताले महंगे हो गए हैं और अमेरिकी बाजार में भारतीय ताले सस्ते और पसंदीदा विकल्प बनते जा रहे हैं. अलीगढ़ के ताला कारोबारियों के लिए यह एक बड़ा मौका है, जिसे भुनाने के लिए योगी सरकार भी सक्रिय है.

‘लिंक लॉक्स’ ने हाल ही में 100 करोड़ रुपये का निवेश किया
अलीगढ़ का ताला उद्योग पहले ही ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) योजना के तहत विशेष पहचान पा चुका है. सरकार उद्यमियों को रियायतें, ट्रेनिंग और मार्केटिंग में मदद दे रही है. अलीगढ़ की प्रमुख ताला कंपनी ‘लिंक लॉक्स’ ने हाल ही में 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे स्थानीय रोजगार और उत्पादन क्षमता में तेजी आई है.

इतना ही नहीं, यूपी में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर ने भी अलीगढ़ को औद्योगिक विकास का नया रास्ता दिखाया है. डिफेंस कॉरिडोर में 3,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश आ चुका है, जिसमें अलीगढ़ का भी अहम योगदान है. इससे ताला और हार्डवेयर उद्योग को तकनीकी तौर पर भी और मजबूती मिल रही है.

अलीगढ़ भारत में ताला निर्माण का सबसे पुराना और प्रमुख केंद्र है. यहां की पहचान “तालों का शहर” के तौर पर होती है. 19वीं सदी से यहां पर ताले बन रहे हैं और यह उद्योग हजारों लोगों की आजीविका का जरिया बना हुआ है. अब जब वैश्विक बाजार में चीन के विकल्प की तलाश हो रही है, अलीगढ़ के पास खुद को दुनिया के ताला हब के तौर पर स्थापित करने का सुनहरा मौका है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार इस अवसर को दोनों हाथों से थामने की तैयारी कर चुकी है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget