एक्सप्लोरर

यूपी के इस जिले में प्रदेश का तीसरा हाईटेक थाना, अब ऐसे होगा रख-रखाव

UP News: अमेठी के कोतवाली मोहनगंज में नवीनीकृत व डिजिटलाइज्ड ई–मालखाना बैरक व विवेचना कक्ष का उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह उद्घाटन किया.

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद की कोतवाली मोहनगंज प्रदेश का तीसरा हाईटेक थाना बना है. कोतवाली मोहनगंज में नवीनीकृत व डिजिटलाइज्ड ई–मालखाना बैरक व विवेचना कक्ष का उत्तर प्रदेश सरकार के परिवार कल्याण और मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने उद्घाटन किया. अभी तक जिले के सभी थानों में दाखिल किए गए माल को सील मोहर करते हुए पारदर्शी प्लास्टिक के डिब्बे में मालखानो में बेतरतीब ढंग से रख दिया जाता था. इस वजह से कई साल पुराने सामान को ढूंढ कर प्राप्त करने में बड़ी ही कठिनाई का सामना करना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.  

थाने को डिजिटलाइज करने के बाद मालखानो में माल को रखने और उनके बेहतर रखरखाव के लिए मालखाने का नवीनीकरण करते हुए ई–मालखाना बनाया गया है. अब थाने में मौजूद माल को अलग-अलग रैक बनाकर वर्षवार सुव्यवस्थित एवं तरतीबवार ढंग से रखा गया है. सभी माल को अलग-अलग डिजिटल क्यूआर कोड के माध्यम से लिंक करते हुए डिजिटलाइज्ड कर दिया गया है.

यह होगी सुविधाएं
अब मुकदमों के अनुरूप की मालखाना एप में फीडिंग की कार्यवाही करते हुए माल का फोटो अपलोड किया जाएगा इसके बाद स्वतः एक क्यूआर कोड जनरेट हो जाता है. जिसमें माल का कोड, थाने का नाम, अपराध संख्या, माल का प्रकार, मात्रा, और माल की स्थिति तथा दाखिलकर्ता का नाम इत्यादि दिखाई देने लगता है. अब इसी क्यूआर कोड को विवरण सहित निकाल कर माल पर चस्पाकर उसे मालखाने के वर्षवार बने अलमारी में रख दिया जाता है. 

मोबाइल एप से देखी जा सकेगी माल की स्थिति
मालखाने में रखे गए इस माल की स्थिति को देखने के लिए मोबाइल फोन में आई मालखाना एप के माध्यम से स्कैन कर संपूर्ण विवरण मालखाना इंचार्ज, थाना प्रभारी अथवा पुलिस के अधिकारी देख सकते हैं. जिससे समय पर माल को अदालत में प्रस्तुत कर वादी को न्याय दिलाने और अभियुक्त को सजा दिलाने में मिल का पत्थर साबित होगा.

क्या कहती है पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक?
इस मामले में अमेठी जिले की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि थाने पर नई बैरक एवं विवेचना कक्षा बन जाने से पुलिस कर्मियों के मूलभूत सुविधाओं में विस्तार होगा साथ ही साथ प्रशासनिक कार्यों और विवेचनाओं के संपादन में सुगमता के साथ समय की बचत होगी. इससे माल की एक्सेसिबिलिटी और कोर्ट में प्रेजेंटेशन में अत्यंत आसानी होगी. इसी प्रकार कार्य अमेठी के सभी थानों पर चल रहा है. जैसे ही माल मुकदमाती दुरुस्त कर लिए जाएंगे एक-एक करके जिले के सभी थाने डिजिटलाइज्ड हो जाएंगे. इस डिजिटाइजेशन से पुलिस ही नहीं बल्कि आम जनता को भी बहुत ही राहत मिलेगी. माल मुकदमाती कितना भी पुराना क्यों ना हो पुलिस उसे तत्काल ढूंढ लेगी.

(अमेठी से लोकेश त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: यूपी में नेपाल से सटे इन 7 जिलों में हाईअलर्ट, डीजीपी बोले- SSB के साथ मिलकर हो निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget