एक्सप्लोरर

अलीगढ़ जेल में हाईटेक गौशाला बनवाएंगे मीट कारोबारी हाजी ज़हीर, दिए इतने लाख रुपये

Aligarh News: अल दुआ मीट इंडस्ट्री के मालिक और सामाजिक कार्यकर्ता हाजी जहीर के नेतृत्व में बनने वाली यह गौशाला पूरी तरह से हाईटेक होगी. यहां बेसहारा गौवंशों के लिए चारे और रहने की बेहतर व्यवस्था होगी.

UP News:  यूपी का अलीगढ़ जिला दुनिया भर में अपनी तालीम और ताले के लिए जाना जाता है, वहीं अब जनपद की जेल में जल्द ही एक हाईटेक गौशाला बनने जा रही है, जिसके लिए प्रदेश के सबसे बड़े मीट निर्यातक अल दुआ कम्पनी के मालिक हाजी ज़हीर ने हाथ आगे बढ़ाया है. वे कम्पनी के CSR फंड से गौशाला निर्माण के लिए 15 लाख रुपए देंगे.

अल दुआ मीट इंडस्ट्री के मालिक और सामाजिक कार्यकर्ता हाजी जहीर के नेतृत्व में बनने वाली यह गौशाला पूरी तरह से हाईटेक होगी. यहां बेसहारा गौवंशों के लिए चारे, पानी और रहने की बेहतर  व्यवस्था होगी. हाजी जहीर का कहना है कि गौवंश के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और इस गौशाला के निर्माण से न केवल बेजुबान पशुओं को सहारा मिलेगा, बल्कि समाज में गौसेवा के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी.

गौवंश का सुरक्षित आश्रय बने

हाजी ज़हीर ने कहा कि गौसेवा एक पुण्य कार्य है. हमारी कोशिश है कि जेल की चार दीवारी के भीतर बनी यह गौशाला बेसहारा गौवंशों के लिए एक सुरक्षित आश्रय बने. साथ ही ये कैदियों के सुधार और सामाजिक एकीकरण में भी मददगार साबित हो सकती है.

जेल प्रशासन और अल दुआ का सहयोग

वहीँ उधर जेल प्रशासन ने इस पहल को सकारात्मक रूप से लिया है और निर्माण स्थल का चयन कर लिया गया है. अल दुआ मीट इंडस्ट्री ने अपने CSR फंड के तहत इस परियोजना के लिए पूरी तरह से मजूरी दे दी है. जेल प्रशासन के मुताबिक जल्द ही गौशाला के निर्माण की औपचारिक शुरुआत होगी. इस परियोजना में अन्य निर्यातक कंपनियों से भी CSR फंड के माध्यम से सहयोग लिया जा सकता है, ताकि गौशाला को और अधिक संसाधनों से सुसज्जित किया जा सके.

गायों की आपूर्ति पर अभी विचार

इसके साथ ही गौशाला में गायों की आपूर्ति के सवाल पर जिला प्रशासन ने बताया कि इस संबंध में अंतिम निर्णय जिलाधिकारी स्तर पर लिया जाएगा. संभावना है कि गायें या तो अन्य गौशालाओं से लाई जाएंगी या बाजार से खरीदी जाएंगी. प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि गायों की देखरेख और चारे-पानी की व्यवस्था जेल परिसर में प्रभावी ढंग से हो सके.

अलीगढ़ की सबसे बड़ी हाईटेक गौशाला

बताया जा रहा है कि यह गौशाला न केवल अलीगढ़, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक मिसाल होगी. जेल की चार दीवारी के भीतर बनने वाली यह गौशाला सामाजिक कल्याण और गौसेवा के प्रति एक नई सोच को दर्शाती है. हाजी जहीर का कहना है कि इस पहल से अलीगढ़ के लोग भी प्रेरित होंगे और गौसेवा के लिए आगे आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget