एक्सप्लोरर

Aligarh Loudspeaker Issue: अलीगढ में हिंदू महासभा ने सनातन भवन पर लगाया लाउडस्पीकर, कहा- पांचों वक्त चलेगा हनुमान चालीसा

अजान के विरोध में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा मामले में अलीगढ़ में हिंदू महासभा ने सनातन भवन कार्यालय पर लाउडस्पीकर लगाया है. उन्होंने इस मामले में पांचों वक्त हनुमान चालीसा बजाने की बात कही है.

Aligarh News: अजान के विरोध में लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा मामले में अब हिंदू महासभा भी शामिल हो गया है. आज हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती और राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे ने समर्थकों के साथ अपने सनातन भवन कार्यालय पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ बजाया.

महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती ने कही ये बात

हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती उर्फ डॉ. पूजा शकुन पांडे ने कहा कि लाउडस्पीकर का मामला आप देख ही रहे हैं. जिस तरीके से संवैधानिक नियमों का उल्लंघन विशेष समुदाय द्वारा किया जा रहा है. अजान हमारे कानों को दूषित कर रही है. हमें परेशान कर रही है. एक हमारा समुदाय है कि हम नियम के अनुपालन में शांत बैठे हुए हैं. आज हमने फैसला किया है कि पक्षपाती रवैया बर्दाश्त के काबिल नहीं है. हम भी अब पांचों पहर अपना हनुमान चालीसा बजाएंगे. भक्ति के भजन बजाएंगे. इसलिए हमने लाउडस्पीकर लगवाया है. अब हमारी मानसिकता भी अशुद्ध होती है. कानों में सुबह-सुबह जब घूमने के लिए जाती हूं तो व्यक्तिगत समस्या होती है.

Uttarakhand News: दो-दो नदियां होने के बावजूद बागेश्वर प्यासा, गर्मी बढ़ते ही जिले में गहराया पानी का संकट

सनातन भवन पर लगाया गया लाउडस्पीकर

हमारे लाउडस्पीकर लगाने से अगर किसी को आपत्ति है तो वह थाने में जा सकता है. वह शिकायत करे, लेकिन वहीं प्रशासन इस पर स्वतः सज्ञान लेता है तो उस पर आपत्ति होगी. ना जाने कितने अनगिनत सैकड़ों लाउडस्पीकर सुबह से शाम तक यहां बजते हैं. प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देता है. ऐसा पक्षपाती रवैया हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम भी अपना लाउडस्पीकर बजाना शुरू करेंगे और लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. हमने अभी सनातन भवन पर लगाया है. हमारे जितने भी भवन हैं, हमने सभी कार्यकर्ताओं को बोल दिया है कि लाउडस्पीकर लगाए और बजाना प्रारंभ करें.

प्रवक्ता अशोक पांडे ने कही ये बात

वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता अशोक पांडे ने कहा कि हम किसी विवाद में नहीं हैं. हम बचपन से देखते आ रहे हैं जब सुबह होती थी हमें मंदिरों से भजनों की आवाज सुनाई देती थी. समय समय पर लोग अपनी आदत को बदलते गए हैं और नतीजा यह हुआ कि हमको सुबह सुबह दूषित हवा और दूषित ध्वनि सुनाई देती है अजान की. निश्चित रूप से हम चाहते हैं कि अजान की आवाज बंद होनी चाहिए और हमने सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि हमारी जितने भी श्री राम भवन हैं वहां पर लाउडस्पीकर लगेंगे और हनुमान चालीसा का पाठ और मंत्रों का उच्चारण होगा.

ये भी पढ़ें-

Basti News: बस्ती में बढ़ता जा रहा है आवारा पशुओं का आतंक, सांड के हमले से बुजुर्ग की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
मौन व्रत पर BJP सांसद रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, Gen-Z को किया नमन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की मेस में खाना महंगा, नाराज छात्रों ने किया प्रदर्शन
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
बागपत: बारिश में भी कांवड़ियों की सुरक्षा में दिखे पुलिसकर्मी, SP-CO ने भी संभाला मोर्चा
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी
'दावत में ज्यादा दे दिया...', रवि किशन पर CM योगी ने फिर ली चुटकी

वीडियोज

Toxic Trailer Launch: Yash ने trolling के बीच Kiara Advani का किया खुलकर support
Toxic Trailer Review: Yash का खूंखार अंदाज, दमदार एक्शन और Kiara Advani समेत पूरी स्टारकास्ट
Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
झारखंड के छात्रों के हाथ में शिबू सोरेन की तस्वीर क्यों, क्या है 'गुरुजी' की विरासत?
Embed widget