एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: दो-दो नदियां होने के बावजूद बागेश्वर प्यासा, गर्मी बढ़ते ही जिले में गहराया पानी का संकट

Uttarakhand News: हर साल गर्मियों में बागेश्वर में लोगों को पानी की मारामारी झेलनी पड़ती है. बावजूद इसके नगरवा‌सियों को मानकों के अनुसार पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है.

Bageshwar News: गर्मी बढ़ने के साथ ही बागेश्वर में पेयजल संकट गहराने लगा है. प्राकृतिक जल स्रोत और हैंडपंपों पर लोगों की निर्भरता बढ़ने लगी है. हर साल गर्मियों में नगर में लोगों को पानी की मारामारी झेलनी पड़ती है. बावजूद इसके नगरवा‌सियों को मानकों के अनुसार पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है.

नगर में पेयजल मुहैया कराने के लिए कई योजनाएं बनी हैं. बावजूद इसके 2.87 एमएलडी पानी की कमी बनी है. नगर क्षेत्र की रोजाना की मांग 5.6 एमएलडी है, लेकिन आपूर्ति केवल 2.73 एमएलडी हो रही है. वर्तमान में जखेड़ा, कठायतबाड़ा प‌ंपिंग, अमसरकोट सहित करीब आधा दर्जन पेयजल योजनाओं के माध्यम से नगरवासियों को पानी की आपूर्ति की जाती है. लेकिन अधिकांश योजनाएं पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं, जिसके कारण घरों तक क्षमता के अनुसार पानी नहीं पहुंच रहा है. नगर की आबादी में लगातार बढ़ोत्तरी के बावजूद नई योजनाओं का विस्तार नह‌ीं होने और पुरानी योजनाओं की मरम्मत नहीं होने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है.

मंडलसेरा में पंपिंग योजना पर चल रहा है काम

नगर की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए मंडलसेरा में पंपिंग योजना का निर्माण किया जा रहा है. योजना में लंबे समय से कार्य चल रहा है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है. मंडलसेरा में एक सोलर हैंडपंप की स्थापना भी की जानी है. वहीं, पेयजल संकट से निजात पाने के लिए मंडलसेरा और बाजार क्षेत्र के लोगों की निर्भरता सैनोला धारे पर बढ़ गई है. बिलौना, सैंज और बड़ेत क्षेत्र के लोग मांग धारे से पानी जुटा रहे हैं. तहसील मार्ग, आरे-मंडलसेरा बाईपास सहित कई स्थानों पर हैंडपंपों पर भी पानी भरने के लिए लोगों की लाइन लग रही है. जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी ने कहा क‌ि नई योजनाओं के निर्माण का काम चल रहा है. मंडलसेरा पेयजल योजना का निर्माण होने के बाद नगर की पेयजल किल्लत से निजात मिल जाएगी. फिलहाल नगर में जल संकट से जूझने के लिए विभाग ने टैंकरों की व्यवस्था की है.

ये भी पढ़ें-

UP Politics: शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की खबरों पर आई अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानिए- क्या कहा?

Kushinagar News: कुशीनगर के जिला अस्पताल में दिखी डॉक्टरों और स्टाफ की लेट लतीफी, दर-दर भटकने को मजबूर मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget