एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में बढ़ता जा रहा है आवारा पशुओं का आतंक, सांड के हमले से बुजुर्ग की हालत गंभीर

Basti: बस्ती में सांड के आतंक और उत्‍पात से ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पा रही है. एक सांड ने हमला कर एक शख्स को घायल कर दिया है. सांड के हमले से एक महिला की मौत भी हो चुकी है.

UP: उत्तर प्रदेश सरकार में छुट्टा पशुओं के लिए बड़े स्तर पर योजनाएं चलाई जा रही है. मगर बस्ती जनपद में छुट्टा पशु इंसान की जान के लिए आफत बन रहे हैं. खुले आम इंसानों पर हमला बोल जान तक ले रहे हैं. बस्ती जनपद के सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर कस्बे में एक सांड बहुत खतरनाक हो गया है. इसे देखते ही लोग अपनी जान बचाते भागते फिर रहे है. इस सांड ने एक बुजुर्ग महिला की जान तक ले ली है. इसके अलावा न जाने कितने लोग इस सांड के हमले से घायल हुए हैं. फिर भी किसी भी अधिकारी ने इस सांड को गौशाला केंद्र में भेजने की जहमत नहीं उठाई. अब खुले में इंसानी जान का दुश्मन बन चुके इस सांड का रोज कोई न कोई शिकार हो रहा है.

सांड के आतंक से लोगों में भय

सांड के हमले में एक वृद्ध घायल है जिसकी हालत गंभीर है. एक महिला की हमले में मौत हो चुकी है. अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद भी इससे निजात नहीं मिल रहा. सोनहा थाना क्षेत्र में सांड के आतंक और उत्‍पात से ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पा रही है. अनेकों बार आवाज उठाने के बाद भी सांड को पकडकर गौशाला में रखने के प्रति उदासीनता के चलते सांड के हमले में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया.

उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि असनहरा पुलिस चौकी अंतर्गत नरखोरिया निवासी उबर पुत्र सुखारी असनहरा में एक आम के बाग की रखवाली करने के लिए सड़क किनारे से जा रहा था. अभी वह असनहरा पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा ही था कि सड़क किनारे खड़े सांड ने उसे उठाकर पटक दिया. जब तक आसपास के लोग उसे बचाने पहुंचते वह गंभीर रूप से घायल हो गया. लोग दौड़े तो सांड उसको छोड़कर वहां से भाग गया.

UP News: यूपी में 6 जिलाधिकारियों समेत 12 IAS अफसरों के ट्रांसफर, यहां देखें पूरी लिस्ट

लोगों में आक्रोश

बैंक चेकिंग करने जा रहे चौकी प्रभारी असनहरा ने तत्काल घायल को एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर भिजवाया. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस सांड ने लगभग एक माह पहले असनहरा बाजार में एक महिला को भी उठाकर पटक दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी. सांड के आतंक से निजात दिलाने के लिए लोगों की गुहार का भी प्रशासन पर कोई असर नहीं पड़ा. प्रशासन द्वारा इस पर कोई अंकुश नहीं लगाए जाने से लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार मुख्यमंत्री पोर्टल और अधिकारियों से की गई लेकिन अधिकारियों द्वारा फर्जी रिपोर्ट लगाकर मामले का निस्तारण कर भेज दिया जाता है.

ये भी पढ़ें-

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में नाबालिग लड़की का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों को रेप का शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget