एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल नहीं होंगे अखिलेश यादव! कहा- 'भाजपा और कांग्रेस दोनों एक हैं'

UP Politics: यूपी में बीजेपी के खिलाफ विरोधी दलों को साथ लाने की कांग्रेस की कोशिश को झटका लगा है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे, उन्होंने कहा भाजपा और कांग्रेस एक हैं.

Congress Bharat Jodo Yatra in UP: उत्तर प्रदेश में 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) की एंट्री से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कांग्रेस (Congress) को जोर का झटका दिया है. अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि वो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे. सपा अध्यक्ष (SP President) ने मीडिया से बात करते हुए भारत जोड़ो यात्रा के सवाल पर कहा कि उन्हें कोई न्योता नहीं मिला है. हमारी विचारधारा अलग है. उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) दोनों एक हैं.

भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अखिलेश यादव के इस बयान से साफ हो गया है कि वो इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे. दरअसल कांग्रेस ने अपनी यात्रा को बड़े स्तर पर दिखाने के लिए विपक्षी दलों के शामिल होने के दावा किया था. इसके लिए कांग्रेस की ओर से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को न्योता देने की बात कही थी.

जयंत चौधरी पहले ही कर चुके हैं इनकार

जयंत चौधरी पहले ही इस यात्रा में शामिल होने से इनकार कर चुके हैं वहीं अब अखिलेश के बयान से भी साफ है कि वो इसमें शामिल नहीं होंगे, हालांकि मायावती की ओर से इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. ऐसे में उनके आने या न आने को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है. वहीं सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के इस यात्रा में शामिल होने की संभावना जरूर है.

आपको बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से होते हुए यूपी में प्रवेश करेगी, इसके बाद बागपत, शामली के अलग-अलग शहरों में होते हुए सोनीपत से हरियाणा  में प्रवेश कर जाएगी. राहुल गांधी यूपी में 3 दिन तक यात्रा करेंगे. इस दौरान वो करीब 110 किमी पैदल यात्रा करेंगे. माना जा रहा था कि कांग्रेस इस यात्रा में विरोधी दलों को शामिल कर एक बड़ा संदेश देने की कोशिश करेगी, इस बीच अखिलेश यादव का ये बयान कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: रालोद के इस नेता ने भी की राहुल की भगवान राम से तुलना, खुर्शीद का समर्थन करते हुए कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
'सोलर दीदियों' को मिलेगा 14156 प्रतिमाह वेतन, सीएम योगी ने किए ये बड़े ऐलान
'सोलर दीदियों' को मिलेगा 14156 प्रतिमाह वेतन, सीएम योगी ने किए ये बड़े ऐलान
Firozabad News: शिकोहाबाद में प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक
शिकोहाबाद में प्रेमी जोड़े ने बंद कमरे में लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक
Greater Noida News: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान
ग्रेटर नोएडा: युवक ने मां पर चाकू से हमला किया, फिर खुद ने 5वीं मंजिल से कूदकर दी जान

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget