एक्सप्लोरर

UP Politics: RLD के इस नेता ने भी की राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना, खुर्शीद का समर्थन करते हुए कही ये बात

Rahul Gandhi Compares Lord Ram: रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भगवान राम से तुलना का समर्थन किया है. उन्होंने सलमान खुर्शीद के बयान का समर्थन करते हुए ये बात कही है.

RLD Secretary Trilok Tyagi on BJP: राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी (Trilok Tyagi) ने निकाय चुनाव (Nikay Chunav) और लोकसभा चुनाव (Loksabha Election 2024) को लेकर बड़ा बयान दिया है. आरएलडी (RLD) नेता ने कहा कि उनकी पार्टी चेयरमैन और मेयर के चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव भी गठबंधन के साथ लड़ेगी. इसके साथ ही उन्होंने किसानों के मुद्दे को लेकर योगी सरकार (CM Yogi Adityanath) पर हमला किया और भगवान राम (Lord Ram) से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तुलना पर भी प्रतिक्रिया दी. 

रालोद महासचिव त्रिलोक त्यागी ने चीनी मिलों द्वारा गन्ना किसानों का बकाया न चुकाने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला किया. उन्होंने कहा कि "गन्ना अधिनियम में 14 दिन बाद अगर पैसा मिलेगा तो 15 पर्सेंट ब्याज के साथ मिलेगा. महाराज जी की छठा साल चल रहा है. महाराज जी 6 साल में मिल मालिकों के साथ मिलकर हमारा 1 हजार करोड़ रुपये का ब्याज भी खा गए.  उन्होंने कहा मेरा आरोप है बीजेपी वालों पर कि वो लोग किसानों के ब्याज का पैसा खा गए. 

लोकसभा चुनाव को लेकर किया ये दावा
त्रिलोक त्यागी ने इस दौरान यूपी निकाय चुनाव को लेकर भी बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल, चेयरमैन और मेयर का चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेंगी वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव भी गठबंधन साथ मिलकर लड़ेगा. त्रिलोक त्यागी के बयान साफ है अखिलेश यादव और जयंत चौधरी 2024 लोकसभा चुनाव में भी साथ ही चुनाव लड़ेंगे. 

राम से राहुल गांधी की तुलना पर कही ये बात
इस दौरान जब रालोद महासचिव से राहुल गांधी की राम से तुलना पर सवाल किया गया तो उन्होंने सलमान खुर्शीद के बयान का समर्थन किया. त्रिलोक त्यागी ने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श हैं. भारतीय जनता पार्टी के लोग इस बात को नहीं समझते हैं. बड़ा भाई राम और छोटा भाई लक्ष्मण होता है. सलमान खुर्शीद के बयान पर उन्होंने साफ कहा है कि राहुल गांधी आज भगवान श्री राम के आदर्शों पर चल रहे हैं. भाजपा वाले मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसी बातें करते हैं.

उन्होंने कहा कि हमारे हिन्दू धर्म मे पहले सीता की पूजा होती है बाद में राम की पूजा होती है. पार्वती की पहले पूजा होती है बाद में शिव की पूजा होती है, लेकिन मैं इनके बारे में कहना नहीं चाहता, जब ये शादी ही नहीं करते तो इन्हें न पत्नी का पता और न ही अन्य रिश्तों के बारे में पता है. सीता के बगैर राम अधूरे थे, पार्वती के बगैर शिव अधूरे थे और मेरी मां के बगैर मेरे पिता अधूरे थे. इनके पत्नी ही नहीं है, यह क्या जानें और किसी एक आध की थी तो उसने छोड़ भी दी.

ये भी पढ़ें-UP Politics: लोकसभा चुनाव में मुस्लिमों को टिकट देगी BJP, केशव प्रसाद मौर्य ने बताया किसे बनाया जाएगा उम्मीदवार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget