Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
"उत्तर प्रदेश के कानपुर से दोस्ती, भरोसे और खूनी लालच का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है। 30 मई को कोचिंग संचालक प्रकाश चंद्र गुप्ता की बेरहमी से हत्या करने वाला कोई जानी दुश्मन नहीं, बल्कि उनका 15 साल पुराना सबसे करीबी दोस्त मोहित द्विवेदी निकला। मोहित को अच्छी तरह मालूम था कि प्रकाश हमेशा सोने की भारी चेन और ब्रेसलेट पहनते हैं, और इसी कीमती जेवरात को लूटने के लालच ने दोस्ती को खून में बदल दिया। पुलिस तफ्तीश में जो सच सामने आया है, वह किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। आरोपी मोहित ने पुलिस को गुमराह करने के लिए इंटरनेट और क्राइम सीरियल्स देखकर 15 दिन पहले से ही पूरी प्लानिंग शुरू कर दी थी। वह बाजार से बुर्का, लेडीज चप्पल, पर्स और ग्लव्स खरीदकर महिला के भेष में कोचिंग सेंटर पहुंचा था। लेकिन लूट के दौरान जब प्रकाश ने संघर्ष किया, तो पहचान खुलने के डर से मोहित ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। देखिए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के साथ इस खौफनाक वारदात की पूरी रिपोर्ट!"
All Shows





टॉप हेडलाइंस

































