एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'

एबीपी न्यूज ने सड़क का रियलिटी चेक किया तो वाकई यहां खस्ताहाल सड़क मिली. यह सड़क विजय नगर चौराहे से कल्याणपुर की ओर जाती है, जो गोबिंद नगर विधान सभा क्षेत्र में आता है.

उत्तर प्रदेश के कानपुर की खराब सड़कों को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए अपने एक्स हैंडल के साथ पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, "ये बदहाली भरा कानपुर आज का है, क्योंकि यहां हर पद पर 'भाजपा' है. इस पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव ने कानपुर की खस्ताहाल सड़कों की पोल खोल दी है. 

उनका इशारा कानपुर से ताल्लुक रखने वाले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पर भी है. जबकि जिस क्षेत्र की सड़क है वहां से विधायक भी बीजेपी के सुरेन्द्र मैथानी हैं. स्थानीय लोगों के साथ अब राजनेताओं ने भी बारिश में जर्जर सड़कों का मुद्दा उठा लिया है.

यह भी पढ़ें: 'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां

बीजेपी विधायक सुरेन्द्र मैथानी पर सवाल 

एबीपी न्यूज ने शहर की कई सड़कों का  रियलिटी चेक किया तो वाकई यहां खस्ताहाल सड़क मिली. यह सड़क विजय नगर चौराहे से कल्याणपुर की ओर जाती है, जो गोबिंद नगर विधान सभा क्षेत्र में आता है. इस क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी है जो बीजेपी से है. वो खुद भी यहीं रहते हैं और इन्हीं सड़कों से रोज गुजरते है लेकिन उनको ये खराब सड़क दिखाई नहीं देती है.

इस सड़क से गुजरने वाले स्कूल के बच्चे और कार सवार लोगों ने बताया कि  ये सड़क नहर विभाग की जमीन पर बनाई गई है. हाल ही में इस सड़क को बना कर सरकार ने अपनी उपलब्धि बताई थी, लेकिन यह सड़क भी बनने के बाद से ही खराब है, जगह जगह पर गड्ढे है. जिससे लोगों को चलने में परेशानी होती है.

पनकी पुल की सड़क का बुरा हाल 

शहर में पनकी पुल पर बनी सड़क भी उखड़ चुकी है जिससे यहां आए दिन एक्सीडेंट होते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस पुल से भी जिम्मेदार अधिकारी और राजनेता गुजरते हैं, लेकिन सड़क बनवाने के लिए कोई गंभीर नहीं है. इसके अलावा काकादेव नमक फैक्ट्री चौराहे की सड़क का भी बुरा हाल है, यहां दो फीट तक पानी भरा हुआ है. इसी सड़क को अखिलेश यादव ने पोस्ट किया है. 

यह भी पढ़ें: Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत

अशोक सिंह 25 सालों से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. कानपुर की राजनीतिक, सामाजिक और क्राइम की खबरों पर नजर रखते हैं. दो जुड़वा बहनों की कहानी दिखाते हुए उन्होंने 3 दिन तक लाइव में अहम भूमिका निभाई थी. इसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
Advertisement

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget