एक्सप्लोरर

बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण

बांकीपुर से बीजेपी के प्रत्याशी नीरज सिन्हा रिजल्ट के बाद से मीडिया से दूर थे. शुक्रवार को जब वे सामने आए तो उन्होंने अपनी हार का कारण बताया. इसके लिए आरजेडी को दोषी करार दिया.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा ने हार का कारण बताया.
  • नीरज सिन्हा ने हार के लिए सीधे तौर पर राष्ट्रीय जनता दल को दोषी ठहराया.
  • उनके अनुसार, आरजेडी के कार्यकर्ता प्रशांत किशोर के खेमे में चले गए थे.

बांकीपुर विधानसभा सीट पर जुलाई में उपचुनाव हुआ था. यह ऐसी सीट थी कि जिसके रिजल्ट पर देशभर की नजर थी. मुख्य लड़ाई बीजेपी, आरजेडी और जन सुराज के बीच थी. प्रशांत किशोर के कारण ही इस उपचुनाव के नतीजों पर सबकी नजरें थीं. रिजल्ट आया तो बीजेपी अपने गढ़ बांकीपुर में हार गई. अब बीजेपी के प्रत्याशी रहे नीरज सिन्हा ने पहली बार हार का कारण बताया है. नीरज सिन्हा अपनी हार का कारण आरजेडी को मान रहे हैं. 

नीरज सिन्हा ने क्या कहा?

शुक्रवार (21 अगस्त, 2026) को जब वे मीडिया के सामने आए तो उनसे हार का कारण पूछा गया. नीरज सिन्हा ने कहा, "हार की वजह क्या रहेगी… हार की कोई वजह नहीं है… आरजेडी और बीजेपी के बीच लड़ाई रहती थी… आज आरजेडी के सभी कार्यकर्ता और उनके कोर वोटर प्रशांत किशोर के खेमे में जाकर बैठ गए. आरजेडी की जमानत जब्त हो गई."

राष्ट्रीय जनता दल पर निशाना साधते हुए बीजेपी नेता नीरज कुमार सिन्हा ने आगे कहा, "आरजेडी एक अच्छी पार्टी के रूप में गिनी जाती थी… आज उनके सभी कार्यकर्ता और कोर वोटर ने जमानत जब्त करवा दी."

नीरज सिन्हा को कितना वोट मिला था?

उपचुनाव की गिनती 32 राउंड में तीन अगस्त को हुई थी. उपचुनाव में कुल 1,30,313 वोट पड़े थे इसमें से बीजेपी के प्रत्याशी नीरज सिन्हा को 44,827 मत प्राप्त हुआ था. वे दूसरे नंबर पर रहे थे. जन सुराज के प्रशांत किशोर ने बंपर जीत दर्ज की. वे शुरू से ही आगे रहे. उन्हें 64,151 वोट मिले थे. आरजेडी की रेखा कुमारी 14,273 वोट में ही सिमट गईं.

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'

इतने दिनों के बाद कैमरे पर आए नीरज

बता दें कि नतीजे तीन अगस्त को ही घोषित हो गए थे लेकिन नीरज सिन्हा मीडिया से दूर थे. हार के बाद उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी. अब जब कैमरे के सामने आए तो उन्होंने हार के लिए सीधे तौर पर आरजेडी को जिम्मेदार ठहराया है. अब देखने वाली बात होगी कि नीरज के इस आरोप पर आरजेडी की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है.

यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
बिहार में SIR के बाद जुड़े 14 लाख वोटर, RJD बोली- 'हमारा आरोप सही'
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
Advertisement

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget