एक्सप्लोरर

रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार

मृतक सूरज पटेल बजरंग दल से जुड़े नेता थे और मिलक क्षेत्र के निवासी थे. कुछ महीने पहले भी सूरज पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कैमरी थाने में आग लगाने की धमकी देते नजर आए थे.

उत्तर प्रदेश के रामपुर जनपद के थाना मिलक क्षेत्र में बजरंग दल नेता सूरज पटेल का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल कार्यकर्ता और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए और शव को थाने में रखकर हंगामा किया. 

सूचना पर क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची. अपर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर आक्रोशित परिजनों और कार्यकर्ताओं को शांत कराया. इस दौरान काफी देर अफरा-तफरी का माहौल रहा.

यह भी पढ़ें: Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत

क्या है पूरा मामला ?

बताया जा रहा है कि मृतक सूरज पटेल बजरंग दल से जुड़े नेता थे और मिलक क्षेत्र के निवासी थे. कुछ महीने पहले भी सूरज पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कैमरी थाने में आग लगाने की धमकी देते नजर आए थे. उस समय भी यह मामला काफी चर्चा में रहा था.

मृतक की पत्नी की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ रंगदारी मांगने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि मामले में अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है.

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई 

अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि थाना मिलक क्षेत्र में एक व्यक्ति की फांसी लगाने से मौत की सूचना मिली थी. परिजनों ने एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बनाया था. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. उधर घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा है, किसी की समझ में नहीं आ रहा ही कि अचानक सूरज ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठा लिया? जबकि परिजनों का अब बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: 'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब

बाबर खान उत्तर प्रदेश के रामपुर की खबरों पर नजर रखते हैं. राजनीतिक, सामाजिक और क्राइम की खबरों पर खास पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
रामपुर: बजरंग दल नेता का शव पेड़ से लटका मिला, आरोपी गिरफ्तार
Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
Advertisement

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget