एक्सप्लोरर

Mainpuri News: कांग्रेस सांसद धीरज साहू के यहां छापेमारी पर अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा- 'BJP की नोटबंदी योजना फर्जी निकली'

UP News: सांसद धीरज साहू मामले में बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है. मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने बीेजपी सरकार को घेर लिया. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद करोड़ों रुपए कैसे मिल रहे हैं.

UP Politics: सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने धीरज साहू मामले (Dhiraj Sahu Case) में प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बीजेपी की नोटबंदी योजना पर गंभीर सवाल उठाए. भ्रष्टाचार, काले धन और जालसाजी की समस्याओं को जड़ से समाप्त करने के लिए भारत में नोटबंदी की गई थी. मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोटों को बंद कर दिया था. नोटबंदी के बाद देश की बड़ी आबादी कतार में लग गई थी. बीजेपी ने दावा किया कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार, काले धन और जालसाजी पर लगाम लगेगी. कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अब तक 318 करोड़ की बरादमगी हो चुकी है. आयकर विभाग की टीम नोटों को गिनने का काम जारी रखे हुए है. 

धीरज साहू मामले में अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव ने कांग्रेस सांसद के ठिकानों से आयकर विभाग की छापेमारी में करोड़ों रुपए मिलने पर कहा कि बीजेपी को शर्मिंदा होना चाहिए. उन्होंने बीजेपी को देश के सामने माफी मांगने की भी बात कही. मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी की नोटबंदी योजना फर्जी निकली. उन्होंने कहा कि मामला एक साहू का नहीं है. इस तरह के न जाने कितने घरों में पैसा होगा.

'बीजेपी सरकार की नोटबंदी योजना निकली फर्जी'

अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार के दावे पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर संबंधित शख्स के ठिकानों से कुबेर का खजाना कैसे निकल आया. उन्होंने 2022 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि एक इत्र व्यापारी के घर से भी 200 करोड़ रुपया निकला था. उस समय बीजेपी के लोगों ने संसाधनों का इस्तेमाल कर प्रचार करवाया था कि समाजवादियों का पैसा है. बीजेपी के लोगों से सवाल है कि इत्र व्यापारी के पीछे समाजवादियों का पैसा था तो अब चुनाव आ गया है, आधी रकम बीजेपी वाले समाजवादियों के पास भिजवा दें. 

Fatehpur News: 'बीजेपी की जीत से बौखला गया विपक्ष', EVM पर उठ रहे सवालों पर बोलीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! BJP के लिए बढ़ सकती है चुनौती
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
शिमला: खरगे के अपमान पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, निकाला शांति मार्च
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
खरगे के अपमान पर कांग्रेस का हल्लाबोल, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget