एक्सप्लोरर

Fatehpur News: 'बीजेपी की जीत से बौखला गया विपक्ष', EVM पर उठ रहे सवालों पर बोलीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

UP Politics: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि तीन राज्यों में बीजेपी को मिली जीत से विपक्षी दल बौखला गए हैं. इसलिए ईवीएम और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं.

Niranjan Jyoti In Fatehpur: तीन राज्यों में मिली जीत के बाद केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं. उन्होंने विपक्षी दलों के इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) पर उठाए जा रहे सवाल का करारा जवाब दिया. निरंजन ज्योति ने कहा कि तीन राज्यों में बीजेपी को बहुमत मिलने से विपक्षी दल बौखला गए हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार में आने पर ईवीएम को मुद्दा नहीं बनाता है. यूपी में अखिलेश यादव की सरकार बनी. कांग्रेस ने केंद्र में दस वर्षों तक सरकार चलाई.

ईवीएम पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करनेवालों को खरी-खरी

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने पर विपक्ष दलों ने ईवीएम और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को नहीं नकारा. अब तीन राज्यों में बीजेपी को मिली जीत के बाद विपक्षी दल ईवीएम और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले भारत कहां था और 2014 के बाद का भारत विश्व में जाना जा रहा है. पूरे विश्व में भारत देश की अलग पहचान बनी है. सांसद धीरज साहू के ठिकानों से करोड़ों रुपए मिलने पर उन्होंने कांग्रेस को घेरा. साध्वी निरंजन ज्योति ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोगों ने भ्रष्टाचार कर खजाना जमा कर लिया था.

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने विपक्ष को घेरा

इनकम टैक्स विभाग के छापे में मिली रकम को देश के निर्माण में लगाना चाहिए. उन्होंने कांग्रेस से स्पष्टीकरण की मांग की. उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान राम के अस्तित्व को नकारनेवाले आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण की बात कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार नरेंद्र मोदी बीजेपी की सरकार बनाने जा रहे हैं. विपक्ष की ऊलजलूल हरकतों से बीजेपी का कुछ बिगड़नेवाला नहीं है. केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे गढ़े. 2014 के बाद बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व करेंगे.  

UP Politics: 'ट्रैफिक पुलिस से ज्यादा सांड नजर आते हैं', अखिलेश यादव ने जातिगत जनगणना का भी किया जिक्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget