एक्सप्लोरर

सीएम योगी पर अखिलेश यादव के तेवर तल्ख,कहा- 'सदन में झूठ बोलने की सजा जनता देगी'

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार प्रदेश सरकार पर जबरदस्त हमले कर रहे हैं. वहीं, चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं, वे अन्य पार्टियों में सेंध भी लगा रहे हैं.

लखनऊ: सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों से लेकर महंगाई के मुद्दे पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरा. पार्टी कार्यालय पर आयोजित सदस्यता ग्रहण समारोह में अखिलेश यादव ने कहा कि, सपा सरकार ने कभी अपने मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम के मुकदमे वापस नहीं लिए. कभी बलात्कारियों के मुकदमे वापस नहीं लिए.

बड़े लोगों को फायदा दिलाने के लिये बनाया गया कानून

किसानों के मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि, बीजेपी सरकार गोरखपुर से लेकर किसी जिले के किसानों को एमएसपी भुगतान नहीं कर पाई. अगर सदन में कोई झूठ बोलेगा तो उसको सजा जनता देगी. एमएसपी देने की झूठी बात सदन में बोली. अखिलेश ने कहा कृषि कानून बड़े लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया है. प्रदेश में चीनी मील सिर्फ सपा ने लगवाई है.

'ठोक दो' का कोई असर नहीं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर वार करते हुये कहा कि, ठोक दो का कोई असर नहीं है. बीजेपी सरकार ने पुलिस में भ्रष्टाचार बढ़ा दिया है. अखिलेश ने कहा शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने सदन में गलत बाते कहीं, उनको जनता सजा देगी. खेती में बड़े लोगों का कंट्रोल बढ़े, इसलिए सरकार ये कानून ला रही है. महंगाई के मुद्दे पर घेरते हुये उन्होंने कहा कि, ये महंगाई बढ़ाकर आम आदमी को परेशान कर रहे हैं. आंकड़ों को छिपाने के लिए डीजल-पेट्रोल का भार जनता पर डाला गया है.

अपर्णा यादव द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए दी गई समर्पण राशि पर अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी और मैंने अपने लिए कहा कि, हम भी मंदिर के लिए दक्षिणा देंगे, लेकिन पता नहीं बीजेपी को उससे क्या परेशानी है. अवसर तलाशने वाले लोगों ने आपदा में भी अवसर ढूंढ लिया है. अखिलेश ने कहा मेट्रो का जितना भी काम है सपा ने कराया. श्रीधरन जी बीजेपी में चले गए हैं, अब जल्दी मेट्रो गोरखपुर में बना दें.

मुख्यमंत्री लैपटॉप चलाना नहीं जानते

मुख्यमंत्री जी, लैपटॉप चलाना जानते नहीं इसलिए महत्व नहीं समझते. सपा को जब भी मौका मिला है, किसानों को फायदा हुआ है, आगे भी होगा. मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में मेट्रो का पहले साल में ही वायदा किया था, 4 साल हो गए आज तक कुछ नहीं हुआ. दिल्ली की सरकार बड़ी और यूपी की सरकार छोटी चीज बेचती है. इस मौके पर उषा मौर्या पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस फतेहपुर, तेज प्रताप मौर्य पूर्व प्रत्याशी बसपा जौनपुर, विजय कुशवाहा कुशीनगर बसपा, डॉक्टर सलोना कुशवाहा, सुधाकर मौर्या मंडल कोऑर्डिनेटर बसपा चंदौली, बाबू सिंह आर्य समेत कई लोगों ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा. कमल कुमार प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा सेवा समाज पार्टी ने समाजवादी पार्टी में किया अपना विलय किया.

ये भी पढ़ें.

12 साल की दिव्यांग जिया ने समंदर में तैराकी का बनाया विश्व रिकॉर्ड, पैतृक शहर आजमगढ़ में उत्साह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget