एक्सप्लोरर

'मुख्यमंत्री आवास का नक्शा भी नहीं है पास', अखिलेश यादव ने आतंकवाद पर भी दिया बयान

UP News: राजधानी लखनऊ में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर गंभीर आरोप लगाएं. साथ ही आगामी चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी.

Akhilesh Yadav Press Conference: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज गुरुवार (8 मई) को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा समाजवादी छात्र सभा के सदस्य घर घर जाकर लोगों को हमारा संदेश देंगे. प्रदेश में बीजेपी सरकार सम्मानजनक नौकरियां नहीं दे पा रही है, इन्होंने शिक्षा का निजीकरण कर दिया है.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा, जब शिक्षा का निजीकरण होगा तो विदेशी यूनिवर्सिटी आएंगी जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई महंगी हो जाएगी. वो शिक्षित नहीं हो सकेंगे. उन्हें नौकरी और रोजगार से दूर रखने की साजिश रची जा रही है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है.

गांव-गांव जाकर बूथ स्तर को मजबूत करेंगे- अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर बूथ स्तर को मजबूत करेंगे. इस बार का चुनाव योगी बनाम प्रतियोगी का होगा. बीजेपी सरकार के शासनकाल में यूपी रोड एक्सीडेंट में नंबर 1 पर है. जब देश के सभी दल सरकार के साथ पाकिस्तान के खिलाफ हैं, तब सरकार को कहीं भी कोई अन्याय का काम नहीं करना चाहिए.

मुख्यमंत्री आवास का भी नक्शा नहीं पास है- अखिलेश यादव

सीएम योगी के मदरसों पर चल रहे बुलडोजर एक्शन पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब देश के सभी दल सरकार के साथ पाकिस्तान के खिलाफ हैं, तब सरकार को कहीं भी कोई अन्याय का काम नहीं करना चाहिए. सपा चीफ अखिलेश ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री आवास का भी नक्शा नहीं पास है.

अखिलेश यादव ने प्रदेश में सरकारी अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, प्रदेश में ऐसे भी अस्पताल हैं, जहां पूरी दवाइयां भी मरीजों को नहीं मिल रही है. लोग दवाइयों के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगा रहे हैं. अस्पतालों का बेहद बुरा हाल है. ऐसी खबर एक जगह से नहीं बल्कि प्रदेश भर से आ रही है. अस्पतालों का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद खराब है. 

आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ सपा
अखिलेश यादव ने आतंकवाद को लेकर प्रेस वार्ता में कहा, आतंकवाद और पाकिस्तान से निपटने के लिए समाजवादी पार्टी का समर्थन केंद्र सरकार के साथ है. देश की सुरक्षा के लिए हमारा समर्थन सरकार और भारतीय सेना के साथ है. सर्वदलीय बैठक में सरकार ने सभी राजनीतिक दलों को बुलाकर उनसे राष्ट्र सुरक्षा को लेकर राय मांगी. ये बेहद अहम है. 

यह भी पढ़ें- 'आतंकवाद को नेस्तनाबूद करने के लिए...', सर्वदलीय बैठक पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी का बयान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget