एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को 'शूद्र' समझती है बीजेपी

UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राज्य और केंद्र की सत्ता पर काबिज बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग पीडीए को शूद्र समझते हैं.

UP Politics: समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने राज्य की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों (पीडीए) को शूद्र समझती है. अखिलेश ने कहा कि जिस तरह हिन्दू-मुस्लिम एकता के साथ अंग्रेजों को भारत से भगाया गया था, वैसे ही विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A और पीडीए मिलकर अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे.

अखिलेश यादव ने 'अगस्त क्रांति' दिवस के मौके पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा पर देश के पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा, "समाजवादियों ने अपना पूरा जीवन पीडीए को आगे बढ़ाने में लगा दिया. बीजेपी पीडीए पर कभी नहीं बोलेगी क्योंकि वह पीडीए वालों को शूद्र समझती है. सरकार हमें बताए कि राज्य के विश्वविद्यालयों में जितने भी कुलपतियों की नियुक्ति हो रही है उनमें पीडीए का कितना प्रतिनिधित्व है?"

जैसे अंग्रेजों को भगाया, वैसे ही बीजेपी को सत्ता से बाहर करेंगे- अखिलेश

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडिया' और 'पीडीए' मिलकर आने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराएंगे. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से हिंदू-मुस्लिम एकता के साथ अंग्रेजों को भगाया गया था, उसी तरह आने वाले समय में किसान, नौजवान, व्यापारी, माताएं-बहनें और सभी हिंदू-मुस्लिम भाई एकजुट होकर बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे.

सीएम को नहीं पता रोजगार और बेरोजगारी दर क्या है- अखिलेश

पूर्व सीएम ने कहा कि "आज सत्ता में वे ही ताकतें हैं जिन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था, उसका बहिष्कार किया था. इन लोगों से अगर आप इस कोने की बात पूछेंगे तो वे दूसरे कोने का जवाब देंगे. कल सदन में मैंने यही सवाल पूछा था कि 15 साल की आयु वर्ग के बच्चों के भविष्य, रोजगार और नौकरी के लिए सरकार ने क्या कदम उठाए हैं? क्या नयी शिक्षा नीति से उनका भविष्य बेहतर हो सकता है? सवाल आबादी का नहीं था लेकिन जिन मुख्यमंत्री को यह नहीं पता हो कि रोजगार की दर और बेरोजगारी दर क्या है, उनसे नौजवान रोजगार की क्या उम्मीद कर सकते हैं."

सीएम को मंत्रियों और अधिकारियों पर भरोसा नहीं - अखिलेश

सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपने ही मंत्रियों और अधिकारियों पर भरोसा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह 300 करोड़ रुपये ले रही अमेरिकी सलाहकार कम्पनी डेलॉयड पर भरोसा कर रहे हैं. अखिलेश ने भाजपा सरकार की तुलना ईस्ट इंडिया कंपनी से करते हुए कहा कि भारत की सरकार धीरे-धीरे कंपनी बनती चली जा रही है. हर क्षेत्र में निजीकरण किया जा रहा है. जब बड़ी-बड़ी चीजें बिक गईं तो सरकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डेयरी, छोटे-मोटे गेस्ट हाउस और मंडी बेच रही है. जिस सरकार ने अपने पूरे कार्यकाल में एक भी मंडी और एक भी जिला अस्पताल ना बनाया हो क्या आप उससे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के देखे हुए सपनों को पूरा करने की उम्मीद कर सकते हैं?

सपा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और समाजवादियों ने आजाद भारत के लिए जो सपने देखे थे वे आज भी अधूरे हैं. आज हम गरीबी, बेरोजगारी और प्रेस की आजादी के मामले में निचले पायदानों पर खड़े हैं. उन्होंने एक सवाल पर कहा कि हमारा सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग से 33 साल पुराना गठबंधन है. अगर इनसे भाजपा का गठबंधन है तो हमारा भी गठबंधन है. 1980 में हुए मुरादाबाद दंगों की रिपोर्ट मंगलवार को विधानसभा में पेश किए जाने से जुड़े एक सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आ गए हैं. अब इसी तरह की रिपोर्ट आती रहेंगी.

ये भी पढ़ें:

UP Assembly: 'टमाटर खाकर आना मना, सांड पर बात नहीं', सदन में नई नियमावली को लेकर अखिलेश यादव का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित
कानपुर के बीटेक गोल्ड मेडलिस्ट छात्र ने की आत्महत्या, राज्यपाल कर चुकी थीं सम्मानित
'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
'जनसंख्या बढ़ रही है, 9 बच्चे हैं तो...', मुजफ्फरनगर हादसे पर योगी के मंत्री का विवादित बयान
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास
इस जिले को CM योगी देंगे 542 करोड़ की सौगात, 82 विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget