एक्सप्लोरर

UP Assembly: 'टमाटर खाकर आना मना, सांड पर बात नहीं', सदन में नई नियमावली को लेकर अखिलेश यादव का तंज

UP Politics: यूपी विधानसभा की नई नियमावली को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तीखा हमला बोला है. उन्होंने सांड, महंगाई, टमाटर समेत कई बातों का जिक्र कर निशाना साधा.

UP Assembly Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा में अब विधायकों के मोबाइल फोन, झंडे, प्रतीक चिन्ह या कोई वस्तु प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी जाएगी, जिसे लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार पर जोरदार हमला बोला है. सपा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए महंगाई, टमाटर, सांड और बेरोजगारी का जिक्र करते हुए कहा कि लगता है अब तो विधानसभा में और भी कई बातों को लेकर प्रतिबंध लगाए जाएंगे.

यूपी विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विधायकों के आचरण को लेकर नई नियमावली बनाई गई है, जिसके तहत अब यूपी विधानसभा में विधायकों के मोबाइल फोन ले जाने की मनाही है. वे न तो झंडे, कोई प्रतीक चिन्ह या सदन में कार्रवाई के दौरान कोई वस्तु प्रदर्शित कर पाएंगे. इसके तहत सदन के सदस्यों के आचरण को लेकर सख्त दिशा-निर्देश लागू होंगे. अखिलेश यादव ने नए नियमों को लेकर निशाना साधा और कहा कि 'लगता है यूपी विधानसभा में प्रतिबंध के लिए अब और कुछ नियम आयेंगे. टमाटर खाकर आना मना.. सांड पर बात नहीं.. जनहित व सौहार्द के मुद्दे उठाना मना.. स्मार्ट सिटी पर सवाल नहीं.. बेरोज़गारी व महंगाई शब्द का प्रयोग मना.. जातीय जनगणना की माँग और PDA पर सांकेतिक भाषा में भी बात करना मना!' 

जानें क्या होगी नई नियमावली

दरअसल यूपी विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली के नए नियम मिलने जा रहे हैं जो न केवल सदस्यों के आचरण बल्कि सदन के कामकाज के संचालन की प्रक्रिया को सरल बनायेंगे. नए नियमों के अनुसार सदस्य सभा में झंडे, प्रतीक या कोई वस्तु प्रदर्शित नहीं करेंगे. सदस्यों को नए नियमों के अनुसार सदन के अंदर किसी भी दस्तावेज़ को फाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. सदन की नई नियमावली का प्रतिवेदन सोमवार को विधानसभा में पेश किया गया. आज बुधवार को इस पर सदन में चर्चा कर मंजूरी दिलाने की योजना है. 

इसे लेकर यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि एक बार इसके पारित होने के बाद, यूपी विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली, 2023, उप्र विधानसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियमावली, 1958 का स्थान ले लेंगी. 

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती का सबसे बड़ा दांव, अखिलेश से छीना मुद्दा, BJP की बढ़ेंगी मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, 'पहले दिन से चल रहा खेल, मैंने 4 साल पहले...'
राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बृजभूषण सिंह का बड़ा दावा, 'पहले दिन से चल रहा खेल, मैंने 4 साल पहले...'
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
5 साल, कई बड़े फैसले: धामी सरकार की उपलब्धियां, चुनौतियां और आगे का रोडमैप
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
विधायक पूजा पाल का सपा पर हमला, कहा- जनता की भलाई नहीं देख पा रही है समाजवादी पार्टी
'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर RSS के बयान के भड़के अखिलेश यादव
'सुरंगजीवी अब बाहर आने को मजबूर...', राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर RSS के बयान के भड़के अखिलेश यादव

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान...
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर आया BCCI का पहला रिएक्शन, दूसरे टी20 से पहले कहा- कोच और कप्तान
Alpha Box office Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, पहले दिन बनाए ये 2 बड़े रिकॉर्ड
Ali Khamenei Funeral: मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
मोज्तबा खामेनेई नहीं तो क्या राष्ट्रपति पेजेश्कियान करेंगे ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर की नमाज को लीड? जानें
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget