एक्सप्लोरर

ओम प्रकाश राजभर और अमित शाह को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, एमएलसी चुनाव पर किया ये दावा

ओम प्रकाश राजभर और अमित शाह की मुलाकात के बारे में अखिलेश ने कहा कि यह भाजपा वालों की न्यूज हो सकती है. ओम प्रकाश आज भी सपा के साथ मजबूती से खड़े हैं.

Azamgarh News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि चुनाव में हुई धांधली पर बहस ही न हो इसलिए फिल्म कश्मीर फाइल्स लाई गई है. सोमवार को अचानक अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे अखिलेश ने विधायक और पूर्व मंत्री दुर्गा यादव के आवास पर मीडिया से बातचीत की. अखिलेश ने यह भी कहा कि कश्मीर फाइल्स से होने वाली कमाई से कश्मीरी विस्थापितों के लिए काम होना चाहिए. इसके लिए 25 लोगों की कमेटी बनाई जाए. कमेटी तय करे कि जो पैसा इकट्ठा हो रहा है वह कैसे खर्च हो. सरकार को भी आगे आना चाहिए. पूरा पैसा प्रधानमंत्री फंड में न चला जाए. अलग-अलग जगह रह रहे लोगों से बातचीत कर उनके ऊपर पैसा खर्च होना चाहिए.

अखिलेश ने विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि एमएलसी चुनाव पर भी हमें प्रशासन से लड़ना होगा. अखिलेश ने कहा कि मुरादाबाद में 1 लाख 47 हजार वोट पाने वाले की काउंटिंग ढाई घंटे रोक दी गई. उन्होंने कहा कि भाजपा हमें पीछे करना चाहती थी, लेकिन जनता ने हमारा सम्मान बढ़ाया है. हमारी नीतियों को समर्थन दिया है. सरकार भले नहीं बनी, लेकिन हमारी सीट और वोट फीसद बढ़ा है. ईवीएम पर बहस नहीं, लेकिन कई जगह काउंटिंग रोकी गई और हमारे प्रत्याशी को हराया गया. वाराणसी दक्षिण की सीट पर कुछ ऐसा ही हुआ. 20 राउंड तक हम जीत रहे थे, लेकिन 25वें राउंड में 10 हजार वोटों से हरा दिया गया. इसका ऑडियो, वीडियो भी जारी हुआ.

ओम प्रकाश राजभर सपा के साथ मजबूती से खड़े हैं- अखिलेश
सपा अध्यक्ष ने कहा कि नीति आयोग के आंकड़े पर सरकार को सोचना होगा कि प्रदेश कैसे आगे बढ़े. साथ ही उन्होंने जोड़ा कि सरकार को समय देना चाहिए. शपथ ग्रहण में शामिल होने के सवाल पर कहा कि मुझे नहीं लगता कि जा सकूंगा, क्योंकि न्योता नहीं मिला है. ओम प्रकाश राजभर और अमित शाह की मुलाकात के बारे में कहा कि यह भाजपा वालों की न्यूज हो सकती है. ओम प्रकाश आज भी सपा के साथ मजबूती से खड़े हैं.

अखिलेश यादव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर देश में लोकतंत्र चाहते थे और अंबेडकर वादियों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे. उन्होंने बसपा पर सीधे तौर पर तो कोई आरोप नहीं लगाया, लेकिन कहा कि ऐसी चर्चा सुनने में आई थी कि बसपा ने अपना वोट भाजपा को ट्रांसफर कर दिया. चलते-चलते जिले के सांसद बने रहने के सवाल पर यह कहकर टाल दिया कि सभी नेताओं से राय लेकर फैसला करेंगे.

यह भी पढ़ें-

Kaushambi News: कौशांबी में प्रेम प्रसंग के चक्कर में दो भाइयों को ग्रामीणों ने पीटा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
आकाश आनंद के ससुर के बाद मायावती ने एक और बड़े नेता को पार्टी से निकाला, लगाए गंभीर आरोप
UP Election 2027: BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
BJP और राजभर की दुश्मनी की वजह बनेगी वाराणसी की यह सीट! कोई पीछे हटने को नहीं तैयार
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
'पीढ़ियों से जलालत झेलते आए' हल्द्वानी में खरगे की जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर सपा का रिएक्शन
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल
मुरादाबाद में डिलीवरी के दौरान हालत बिगड़ने से महिला की मौत, परिजनों ने किया बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget