एक्सप्लोरर

अखिलेश ने सपा को बताया किसानों की पार्टी, बोले- 26 जनवरी को ध्वजारोहण के लिए ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर आएंगे किसान

अखिलेश ने कहा है कि 26 जनवरी को राज्य भर की प्रत्येक तहसील पर किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लगाकर आएंगे और समाजवादियों के साथ राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर एकता का प्रदर्शन करेंगे.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी पहले से ही इस बात को कहती आ रही है कि वो किसानों के आंदोलन का समर्थन करती है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अखिलेश यादव ने किसानों के आंदोलन के समर्थन में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को सभी जिलों में तहसील स्तर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर से ध्वजारोहण कार्यक्रम में रैली के आयोजन का निर्देश दिया है.

अन्नदाता पूजनीय है अखिलेश ने अपने बयान में कहा है कि किसान अपनी न्याय संगत मांगों को लेकर लगातार शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका अहिंसात्मक आंदोलन ऐतिहासिक बन गया है. गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व है. इस दिन अन्नदाता पूजनीय है, हम सबके सम्मान का पात्र है. उसको अपमानित नहीं किया जाना चाहिए.

निराधार आरोप नहीं लगाने चाहिए पूर्व सीएम ने कहा कि किसानों की मांगों की उपेक्षा नहीं की जानी चाहिए. उनकी बात मानने से राष्ट्र का गौरव बढ़ेगा. बीजेपी नेतृत्व और सरकार को किसानों के प्रति अपनी भाषा भी मर्यादित रखनी चाहिए. उनके विरूद्ध अनर्गल और निराधार आरोप नहीं लगाने चाहिए.

किसानों पर क्यों थोपा जा रहा है कानून अखिलेश यादव ने कहा किसानों की मुख्य मांग यही है कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए क्योंकि किसान हितों के ये विरोधी हैं. एमएसपी की अनिवार्यता से किसान को उसकी फसल का लाभकारी दाम मिल सकेगा. बीजेपी को समझना चाहिए कि जिनके लिए ये कानून बना है उन्हें ही जब ये स्वीकार्य नहीं है तो फिर इसका क्या फायदा? किसानों पर इसे क्यों थोपा जा रहा है?

समाजवादियों के साथ एकता का प्रदर्शन करेंगे किसान अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की पार्टी है. वो किसानों के पूर्ण समर्थन में है. किसानों ने भारत को आत्मनिर्भर बनाया है. ये त्याग और कुर्बानी करने वाला समाज है. उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2021 को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी किसानों के साथ गणतंत्र दिवस मनाएगी और चंद पूंजी घरानों के हाथों कृषि को गिरवी रखने वाली बीजेपी की साजिशों का पर्दाफाश करेगी. इस दिन राज्य भर की प्रत्येक तहसील पर किसान अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लगाकर आएंगे और समाजवादियों के साथ राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर एकता का प्रदर्शन करेंगे.

ये भी पढ़ें:

जेपी नड्डा का लखनऊ दौरा कई मायनों में अहम, सरकार से संगठन तक का लेंगे फीडबैक

बाहुबली अतीक अहमद पर कसेगा योगी सरकार का शिकंजा, 18 और सम्पत्तियां की जाएंगी जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
'देश को बांटने वाली...', स्वतंत्रता दिवस के दिन बोले CM योगी
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
ग्रेटर नोएडा: फर्नीचर की दुकान में आग, दम घुटने से 1 शख्स की मौत
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
सांप ने 3 बार डसा, नशे में युवक ने उसे मारकर गांव में घूमाया
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री
15 अगस्त से CG सिटी में दिखेगा नौसेना का शौर्य, 2 हफ्ते फ्री एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget