एक्सप्लोरर

जेपी नड्डा का लखनऊ दौरा कई मायनों में अहम, सरकार से संगठन तक का लेंगे फीडबैक

बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा आज पहली बार लखनऊ आ रहे हैं. नड्डा के इस दौरे के बाद कई बड़े बदलाव सरकार से लेकर संगठन तक में देखने को मिल सकते हैं.

लखनऊ: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दो दिन के लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं. जेपी नड्डा का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दरअसल, योगी मंत्रिमंडल में बदलाव की सुगबुगाहट है. एमएलसी चुनाव में बीजेपी के 10 उम्मीदवार लगभग निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं और ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का लखनऊ दौरा कई संकेत दे रहा है. इस दौरे में जेपी नड्डा योगी कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगे और उनका फीडबैक जानेंगे.

बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार लखनऊ आ रहे हैं. ऐसे में उनके स्वागत की जोरदार तैयारी की जा रही है. पूरे पार्टी दफ्तर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. बीजेपी दफ्तर पर गहमागहमी भी काफी बढ़ गई है क्योंकि जेपी नड्डा ऐसे वक्त पर लखनऊ का दौरा कर रहे हैं जब सियासी गलियारों में तमाम तरह की चर्चाएं जारी हैं. खासतौर से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर. इन चर्चाओं के बीच जब राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद सरकार के सभी मंत्रियों के साथ बैठक कर उनका फीडबैक लेंगे तो फिर इस बात के संकेत साफ हैं की जेपी नड्डा के इस दौरे का असर दूर तक देखने को मिलेगा.

मंत्रियों से कामकाज का फीडबैक लेंगे जेपी नड्डा आज दोपहर तकरीबन 1:30 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उतरेंगे. उसके बाद वहां से उनका काफिला बीजेपी दफ्तर के लिए निकलेगा. रास्ते में जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे. वहीं बीजेपी दफ्तर पहुंचने के बाद जेपी नड्डा शाम 4 बजे पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी समेत सभी प्रदेश पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश मंत्री शामिल होंगे. इसके बाद सबसे महत्वपूर्ण बैठक शाम 6 बजे होगी जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत उनकी कैबिनेट के सभी मंत्रियों के साथ जेपी नड्डा पार्टी दफ्तर में ही बैठक करेंगे.

कहा जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रियों से ही उनके विभाग में हुए कामकाज का फीडबैक लेंगे. फिर रात 8 बजे पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक होगी. मंत्रियों के साथ बैठक के बाद कोर ग्रुप की बैठक होना इससे साफ पता चलता है कि जो फीडबैक जेपी नड्डा को बैठक में मिलेगा उस पर कोर ग्रुप की बैठक में चर्चा होगी. जाहिर है कि आगे जो मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बातें कही जा रही हैं उस पर भी कोई चर्चा हो सकती है. रात 10 बजे पार्टी की आंतरिक मामलों को लेकर बैठक होगी.

बूथ अध्यक्षों के साथ जेपी नड्डा बैठक करेंगे वहीं, अगर 22 जनवरी की बात करें तो सबसे पहले लखनऊ जिला और लखनऊ महानगर के बूथ अध्यक्षों के साथ जेपी नड्डा बैठक करेंगे. फिर 22 जनवरी को ही दोपहर में अवध और कानपुर के पार्टी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. उसके बाद अवध और कानपुर में पार्टी के जो सांसद विधायक हैं उनके साथ भी राष्ट्रीय अध्यक्ष एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. शाम को जेपी नड्डा सोशल मीडिया वॉलिंटियर्स के साथ बैठक करेंगे और उन्हें टिप्स देंगे कि आगे कैसे सोशल मीडिया टीम को काम करना है. शाम 5 बजे लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रबुद्ध जनों के साथ उनकी बैठक होनी है. इसमें तकरीबन एक हजार से ज्यादा लोग शामिल होंगे. प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ता तैयार हैं. वहीं सरकार के मंत्री भी कह रहे हैं कि सभी लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का स्वागत करेंगे.

योगी कैबिनेट में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा जोरों पर है. दूसरी तरफ 21 जनवरी को ही बीजेपी के जीते हुए एमएलसी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी हो जाएगी. ऐसे में राष्ट्रीय अध्यक्ष का लखनऊ दौरा कई संकेत साफ तौर पर दे रहा है. चर्चा है कि जेपी नड्डा के इस दौरे के बाद कई बड़े बदलाव सरकार से लेकर संगठन तक में देखने को मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Haridwar Kumbh Mela 2021: महाकुंभ के लिए हरिद्वार में जोरों पर तैयारी, जानें- कब होंगे शाही स्नान? मोदी का तोहफा, पीएम आवास योजना के तहत यूपी के 6 लाख लोगों को मिले 2691 करोड़ रुपये
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला दिवस पर ग्रेटर नोएडा की अनुष्का का आयरलैंड में डंका, UCD छात्र संघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत
महिला दिवस पर ग्रेटर नोएडा की अनुष्का का आयरलैंड में डंका, UCD छात्र संघ चुनाव में ऐतिहासिक जीत
Siddharthnagar News: पेट दर्द का बहाना बनाकर लॉकअप से भागे दो इनामी बदमाश, 2 घंटे में पुलिस ने फिर दबोचा
सिद्धार्थनगर: पेट दर्द का बहाना बनाकर लॉकअप से भागे दो इनामी बदमाश, 2 घंटे में पुलिस ने फिर दबोचा
Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को लेकर निवासियों का विरोध, जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन
Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को लेकर निवासियों का विरोध, जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन
Muzaffarnagar News: पुलिस कार्रवाई से नाराज ठाकुर पूरन सिंह, 14 मार्च को 'सम्मान बचाओ महापंचायत'
मुजफ्फरनगर: पुलिस कार्रवाई से नाराज ठाकुर पूरन सिंह, 14 मार्च को 'सम्मान बचाओ महापंचायत'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: BJP की चाल पर प्रवक्ताओं का बड़ा विश्लेषण | Bihar |Nitish
Romana Isar Khan: ईरान के विरुद्ध अमेरिका का 'मिशन धर्मयुद्ध' | Iran-US-Israel War | Mahadangal
Iran Israel War: ईरान पर लगातार 'बम-बारूद' की बरसात! | Donald Trump | Khamenei | World War
UK07 Rider अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट, मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट के बाद कार क्रैश
Bollywood News: रैपर Badshah के नए गाने Tateeree पर मचा विवाद (08-03-2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
नेपाल में RSP की आंधी में उड़े प्रचंड-ओली, बालेन शाह संभालेंगे गद्दी, भारत को लेकर क्या है उनकी सोच?
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
JDU में शामिल होते ही नीतीश कुमार से मिले निशांत, पिता को खिलाई सोनपापड़ी, सामने आई पहली तस्वीर
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बनाया सबसे बड़ा स्कोर; विराट-मार्श-विलियमसन सभी दिग्गज छूटे पीछे
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
'बंगाल को टारगेट किया जा रहा', राष्ट्रपति प्रोटोकॉल विवाद पर बोलीं ममता बनर्जी, BJP पर निकाली भड़ास
Womens Day 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
महिला दिवस 2026: 5 बार जब सुष्मिता सेन ने बताया वुमन एम्पावरमेंट का असली मतलब, पर्सनल लाइफ से भी करती हैं इंस्पायर
Exclusive: 'अगर चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' अमेरिका-इजरायल के साथ जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
Exclusive: 'चीन-रूस हमारा साथ देते तो...' इजरायल जंग पर abp न्यूज़ से बोले खामेनेई के प्रतिनिधि
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
19 हजार की EMI पर Maruti Brezza CNG खरीदें तो क्या रहेगा डाउन पेमेंट का हिसाब? यहां जानें
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
पंजाब की किन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रुपये, कैसे करना होगा आवेदन?
Embed widget