एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी के मुसलमान वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, किया कांग्रेस का बचाव, BJP पर बोला हल्ला

Lok Sabha Election 2024: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर बड़ा पलटवार किया है. उन्होंने कांग्रेस का बचाव करते हुए बीजेपी पर हल्ला बोला.

UP Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर समाजवादी पार्टी के नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा पलटवार किया है. पूर्व सीएम ने बिना पीएम मोदी का नाम लिए सोशल मीडिया साइट एक्स पर बयान जारी किया है. उन्होंने इस बयान में एक ओर जहां कांग्रेस पर हमला बोला दूसरी ओर उन्होंने कहा कि यह आपत्तिजनक बयान है और इसकी माफी नहीं है.

सपा चीफ ने लिखा- भाजपा के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोग चुनावी रैली में अनर्गल बातें कहकर कांग्रेस के लिए जो झूठ फैला रहे हैं, उससे भाजपा का अपना झूठ बाहर आ रहा है. एक तरफ़ वो दावा कर रहे हैं कि 400 सीट पाकर जीतने वाले हैं; दूसरी तरफ़ वो विपक्ष के जीतने पर क्या होगा कहकर जनता को डरा कर चुनाव में कुछ वोट पाना चाहते हैं. सच तो ये है कि वो अपने मन की बात किसी और के ऊपर डालकर कह रहे हैं.

अखिलेश यादव ने लिखा- जिन लोगों ने मेहनत से कमाये हुए ग़रीबों और महिलाओं के बचाए हुए दो पैसे नोटबंदी से निकाल लिये थे वो आज गहनों की बात कर रहे हैं. सच तो ये है कि जिनके पास एक-दो गहने हैं भी, वो मध्यवर्ग भी भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डाल रहा है क्योंकि बेरोज़गारी और महंगाई से मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के लोग भी वैसे ही प्रभावित हैं जैसे ग़रीब, किसान, मज़दूर, युवा, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, महिलाओं की आधी आबादी, आदिवासी और दुखी-पीड़ित अगड़े. 

Aligarh में पीएम नरेंद्र मोदी बोले- 'मोदी-योगी का कमाल है, ये सारा बंद हो गया...' Video Viral

'... जिसकी कोई माफ़ी तक नहीं'
उन्होंने लिखा- एक समुदाय विशेष के बारे में नाम लेकर गलत बात कहना पूरी दुनिया में फैले उस समुदाय का अपमान है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इससे देश की सेक्युलर और लोकतांत्रिक पहचान को बहुत ठेस पहुँची है. ये एक बेहद आपत्तिजनक बयान है, जिसकी कोई माफ़ी तक नहीं हो सकती. 

सपा नेता ने लिखा- दरअसल भाजपा ऐसा बयान इसीलिए दे रही है क्योंकि उसके अपने समर्थक तक उसको वोट नहीं दे रहे हैं. प्रथम चरण की वोटिंग के बाद, ये हताशा भरा बयान देश से भाजपा की सरकार जाने का सबसे पहला बयान भी है और रूझान भी है. ये भाजपा की अपनी हार की स्वीकारोक्ति है. 

करहल विधायक ने लिखा- संविधान ख़त्म करने की मंशा रखनेवाले ही ऐसी असांविधानिक भाषा का प्रयोग कर सकते हैं. चुनाव आयोग ऐसे बयान के बाद क्या किसी को चुनाव लड़ने की अनुमति देगा. इतिहास इसे याद रखेगा और इसके लिए इतिहास भाजपा को कभी माफ़ नहीं करेगा. 

इन सबके बीच कांग्रेस, पीएम के खिलाफ शिकायत करने चुनाव आयोग गई है. कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि  उन्होंने इस प्रकार का वक्तव्य कैसे दिया. चुनाव आयोग को इसके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए. हम भद्दा मानते हैं. एक समुदाय का नाम के साथ विवरण है. ये स्पष्ट रूप से कहा गया है कि ये समुदाय उस रिसोर्सेज को हड़प लेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
ओपी राजभर के इस दावे ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, सीटों पर फंस सकता है पेच
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
अगले 24 घंटों में बदलेगा यूपी का मौसम, तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget