एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के करीबी पूर्व MLC गिरफ्तार, गैर जमानती वारंट के जारी होने के बाद छापेमारी हुई

वासुदेव यादव पर आरोप था कि उन्होंने शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है. उनको मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव का बेहद करीबी माना जाता था.

UP News: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. सपा के पूर्व एमएलसी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्रयागराज शहर के जॉर्ज टाउन इलाके में स्थित आवास पर छापेमारी कर पूर्व एमएलसी को गिरफ्तार किया गया है. 

अखिलेश यादव के करीबी वासुदेव यादव के खिलाफ विजिलेंस ने मुकदमा कराया था. इस मामले में वाराणसी की अदालत ने पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव को तलब किया था. कई बार समन जारी होने के बावजूद जब वह कोर्ट में पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था. इस गैर जमानती वारंट के आधार पर वाराणसी पुलिस ने मंगलवार को प्रयागराज में छापेमारी की है.

दरअसल, वासुदेव यादव पर आरोप था कि उन्होंने शिक्षा विभाग में महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है. वह यूपी बोर्ड के सचिव और यूपी के माध्यमिक शिक्षा विभाग में डायरेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं. यूपी में साल 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद 12 सितंबर को वासुदेव यादव के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश हुए थे.

UP में 8 IPS अधिकारियों का तबादला, शगुन गुप्ता को सीतापुर एपीटीसी की जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

नेताजी के परिवार से रही करीबी
वासुदेव यादव की बेटी निधि यादव समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता हैं. वासुदेव यादव को मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव का बेहद करीबी माना जाता था. आरोप था कि यादव परिवार का करीबी होने की वजह से समाजवादी पार्टी की सरकारों में उन्हें बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाती थी. वासुदेव यादव का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी चल रहा था.

प्रयागराज के डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने भी सपा नेता और पूर्व एमएलसी वासुदेव यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उनके मुताबिक गिरफ्तारी वाराणसी पुलिस ने की है और प्रयागराज पुलिस ने सिर्फ सहयोग किया है. वासुदेव यादव की गिरफ्तारी के बाद परिवार और पार्टी के नेताओं ने चुप्पी साध ली है. परिवार का कोई भी सदस्य फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में उद्घाटन के दो दिन बाद धंसी ग्रीन कॉरिडोर की सड़क, करोड़ों के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल
लखनऊ में उद्घाटन के दो दिन बाद धंसी ग्रीन कॉरिडोर की सड़क, करोड़ों के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Uttarakhand News: कारगी ग्रांट इलाके में पुलिस ने पकड़ा अवैध बूचड़खाना, छापे में 15 किलो गोमांस और औजार भी बरामद
कारगी ग्रांट इलाके में पुलिस ने पकड़ा अवैध बूचड़खाना, छापे में 15 किलो गोमांस और औजार भी बरामद
Mahoba News: महोबा में तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, तीन महिलाओं समेत 9 यात्री घायल
महोबा में तेज रफ्तार रोडवेज बस खड़े ट्रक से टकराई, तीन महिलाओं समेत 9 यात्री घायल

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: हरियाणा में दो विधायकों के वोट पर उठे सवाल, मंत्री ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा- संजय भाटिया...
Live: हरियाणा में दो विधायकों के वोट पर उठे सवाल, मंत्री ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, कहा- संजय भाटिया...
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
आंखों में आंसू लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस, चेहरे पर दिखा दर्द
आंखों में आंसू लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस, चेहरे पर दिखा दर्द
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये डिमांड
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये मांग
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
LPG सिलेंडर बुक होने के कितने दिन बाद हो जानी चाहिए डिलीवरी, जान लें सरकार का नियम?
LPG सिलेंडर बुक होने के कितने दिन बाद हो जानी चाहिए डिलीवरी, जान लें सरकार का नियम?
Embed widget