एक्सप्लोरर

'अगला नंबर मथुरा और गोरखपुर का', अखिलेश यादव ने ओम प्रकाश राजभर को बताया OP रातभर

UP News: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा अगर गोरखपुर वालों ने अपना मुंह खोलकर यहां के राज खोल दिए तो वहां विरासत गलियारा की जगह हिरासत गलियारा बनवाना पड़ेगा.

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉनफ्रेंस में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. इसी दौरान उन्होंने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर भी बड़ा बयान दिया. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर का नाम OP रातभर है वो रात में गठबंधन बदलने के लिए सोचते हैं.

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा अगर गोरखपुर वालों ने अपना मुंह खोलकर यहां के राज खोल दिए तो वहां विरासत गलियारा की जगह हिरासत गलियारा बनवाना पड़ेगा. अखिलेश यादव ने कहा "अयोध्या और प्रयागराज में बीजेपी लोकसभा हारी और  बनारस में हारते हारते बची है अब अगला नंबर मथुरा और गोरखपुर का है, बीजेपी के लोग किसी के सगे नहीं है." सपा मुखिया ने कहा कोई मुख्यमंत्री इतना अपने गृह जनपद नहीं गया होगा जितना यह मुख्यमंत्री गए हैं.

यूपी में स्कूल मर्ज वाले मामले पर अखिलेश यादव ने कहा कि इन्होंने वो स्कूल पहचानें हैं जहां पर बीजेपी हारती है, ये केवल पढ़ाई की साजिश नहीं बल्कि वोट कैसे डालने जाओगे उसकी भी साजिश है. वो लोग जातिवादी हैं जिन्होंने भगवान राम की जाती उजागर की. 

वहीं अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव और वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन वाले मामले पर कहा कि बीजेपी इलेक्शन कमीशन से मिलकर कोई न कोई नया हथकंडा अपनाती है और यही हाल स्कूल में हो रहा है. कन्नौज में वो स्कूल मर्ज हो रहे जो बीजेपी के बूथ नहीं बनते. अभी उपचुनाव में भी यही हो रहा, गुर्साईगंज में बीजेपी के लोग फर्जी आधार कार्ड बना रहे थे मशीन लगाई थी और सैकड़ों फर्जी आधारिक थे.

ना झांसी में मेट्रो बनी है, ना गोरखपुर में मेट्रो बनी- अखिलेश यादव

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा पता नहीं भारतीय जनता पार्टी को क्या हो गया है, जहां जमीन दिखाई दे रही वहां इनके लोग कब्जा कर रहे हैं. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गोरखपुर के लिए जो घोषणा की थी तो कहा था कि गोरखपुर में मेट्रो बनाएंगे. दिल्ली के 11 साल और इस सरकार सरकार के 9 साल पूरे होने जा रहे हैं, ना झांसी में मेट्रो बनी है, ना गोरखपुर में मेट्रो बनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget